24 घण्टे ऑनलाइन

होंठों का कालापन होगा दूर, अजमाएं ये उपाय

टैनिंग अर्थात कालापन त्वचा की सुंदरता में कमी लाने का कारण बनता हैं। इसलिए महिलाएं टैनिंग होते ही इससे जुड़े उपाय करने लगती हैं ताकि उनकी सुंदरता बनी रहे। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाऐं शरीर के सभी हिस्सों के सामने…

24GhanteOnline
March 7, 2025
3 min read

टैनिंग अर्थात कालापन त्वचा की सुंदरता में कमी लाने का कारण बनता हैं। इसलिए महिलाएं टैनिंग होते ही इससे जुड़े उपाय करने लगती हैं ताकि उनकी सुंदरता बनी रहे। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाऐं शरीर के सभी हिस्सों के सामने होंठों (Lips) के कालेपन को इग्नोर कर देती है जबकि होंठ आपका आकर्षण बढ़ाने में बहुत उपयोगी हैं। होंठों के कालेपन के कई कारन हो सकते हैं जैसे स्मोकिंग, कैफीन का अधिक सेवन या अनुपयोगी कॉस्मेटिक का इस्तेमाल। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से होंठों (Lips) के कालेपन को दूर कर आकर्षण पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

केसर और दूध

केसर के इस्तेमाल से भी होंठों (Lips) का कालापन दूर होता है। कच्चे दूध में केसर मिला कर उसे रात को होंठों पर लगा कर सो जाएं, सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चुकंदर

चुकंदर को काट कर टुकड़ों को होंठों पर घिसें या फिर इस का रस निकाल कर नीबू के रस में मिला कर भी लगा सकती हैं। नियमित लगाने से होंठ गुलाबी व चमकदार बनते हैं

अनार

अनार के रस के प्रयोग से भी टैनिंग दूर होती है। इसे हलदी के साथ मिला कर होंठों पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

गुलाब की पंखुडि़यां

होंठों की टैनिंग को दूर करने के लिए गुलाब की पंखुडि़यां बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इन्हें पीस कर थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला कर घोल को रोज रात को होंठों पर लगा कर सो जाएं, सुबह धो लें।

नीबू

सुबह और शाम नीबू के रस को होठों पर रगड़ें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह टैनिंग दूर करने का बहुत ही कारगर उपाय है।

चीनी का स्क्रब

होंठों की टैनिंग हटाने के लिए चीनी में नारियल तेल की कुछ बूंदें डाल कर ब्रश की सहायता से बिलकुल हलके हाथों से लिप्स को स्क्रब करें। होठों का कालापन दूर हो जाएगा।

लिप फेशियल

डर्मावर्ल्ड स्किन क्लिनिक के डर्मैटोलौजिस्ट ऐंड हेयर क्लीनिक्स डा। रोहित बत्रा का कहना है कि लोग आमतौर पर चेहरे पर ही फेशियल करते हैं। वो इस बात से अनजान होते हैं कि लिप फेशियल द्वारा लिप्स की टैनिंग से पूरी तरह मुक्ति पा सकते हैं। यही नहीं यह लिप्स को और भी ज्यादा आकर्षक बना देता है। मगर इसे किसी ऐक्सपर्ट से ही कराएं।

लिप ट्रीटमैंट व लिप मास्क

इन दिनों मार्केट में लिप की टैनिंग दूर करने के लिए लिप लाइटनिंग जैसे ट्रीटमैंट्स भी उपलब्ध हैं जो बहुत लोकप्रिय भी हो रहे हैं। इस के अलावा इन दिनों लिप मास्क भी लिप्स की सुंदरता बढ़ाने के लिए बहुत पौपुलर हो रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…