24 घण्टे ऑनलाइन

ढीली स्किन में कसाव लाने के लिए करें ये उपाय

हर कोई हमेशा जवां दिखना चाहता हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं इसका असर आपकी सेहत और स्किन पर दिखने लगता हैं। देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में झुर्रियां, फुंसी, त्वचा में दरार आना और त्वचा का परतदार होना…

24GhanteOnline
July 12, 2025
3 min read

हर कोई हमेशा जवां दिखना चाहता हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं इसका असर आपकी सेहत और स्किन पर दिखने लगता हैं। देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में झुर्रियां, फुंसी, त्वचा में दरार आना और त्वचा का परतदार होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर से चहरे (Face) की स्किन ढीली पड़ने लगती हैं और लटकती हुई नजर आती हैं जो आपको कई बार समय से पहले भी बूढ़ा दर्शाती हैं। ऐसे में खुद को जवां दिखाने के लिए जरूरी हैं कि चहरे (Face) की स्किन में कसावट लाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आसानी से आप स्किन को को टाइट बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अंडा


एक अंडा लेकर उसे फोड़ लें उसके बाद उसका पीला भाग अलग कर लें। और बचे सफ़ेद भाग को अपने चेहरे पर लगाएं और आराम से लेट जाएँ। ध्यान रखें न तो किसी से बात करें और न ही हंसें। उसके बाद जब यह सुख जाएँ तो चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, ऐसा करने से स्किन में कोलेजन का निर्माण बढ़ेगा और ढीली पड़ी स्किन को टाइट करने में मदद मिलेगी।

खीरा


खीरा सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। ढीली त्वचा को टाइट बनाने के लिए आप खीरे का उपयोग कर सकती हैं। खीरा में अधिक मात्रा में पानी होता है, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। आप खीरे को कद्दूकस कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो दें। इससे एंजिंग के लक्षणों में भी कमी आएगी। आप जवां और खूबसूरत नजर आएंगी।

निम्बू


निम्बू में विटामिन सी होता है जिससे स्किन में कोलेजन बढ़ता है और लचीलापन आता है। जिससे धीरे धीरे स्किन को टाइट होने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप निम्बू का रस कटोरी में निकालकर रुई की मदद से अच्छे से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, और उसके बाद सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ़ कर लें।

ग्रीन टी


ग्रीन टी सेहत, बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम के लिए भी ग्रीन टी उपयोगी माना जाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो डैमेज स्किन की मरम्मत करता है। एंजिंग के लक्षणों को कम करता है और ढीली त्वचा को टाइट बनाता है। ग्रीन टी के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप ग्रीन टी होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एलोवेरा जैल


एलोवेरा जैल मार्किट से लाकर या एलोवेरा के ताजे पत्ते को काटकर उसका जैल निकाल लें। उसके बाद इस जैल को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर जैल लगाने के बाद चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दें, सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा रोजाना करें।

चन्दन मास्क


चन्दन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर जमी धूल मिट्टी, तेल, डेड स्किन साफ़ होने के साथ स्किन को टाइट होने में भी मदद मिलती है। चेहरे पर लगाने के बाद जैसे ही यह पेस्ट सुख जाये। उसके बाद साफ़ पानी का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…