पिंपल्स से निजात दिलाएंगे ये उपाय
खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने की ख्वाहिश पर तब पानी फिर जाता हैं जब चेहरे पर पिम्पल (Pimples) निकल आते हैं। पिंपल निकलने की समस्या बेहद आम हो गई है, खासतौर से गर्मियों के दिनों में यह और बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसा होता है…
खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने की ख्वाहिश पर तब पानी फिर जाता हैं जब चेहरे पर पिम्पल (Pimples) निकल आते हैं। पिंपल निकलने की समस्या बेहद आम हो गई है, खासतौर से गर्मियों के दिनों में यह और बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी खास मौके से ठीक एक दिन पहले आपकी स्किन पर एक बड़ा सा पिंपल (Pimples) निकल आता है जिसे न तो आप मेकअप से ढक सकते हैं और न उसके दर्द से बच सकते हैं।
ऐसे में आप पुराने समय के दादी-नानी के कुछ ऐसे उपाय रहे हैं जो कि रात भर में पिंपल्स के बैक्टीरिया को मार देते है और इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते है उन्हें अपनाए। ये उपाय पिंपल्स में होने वाले सूजन में भी कमी लाते हैं। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कैसे पाएं पिंपल्स (Pimples) से निजात।
नीम
नीम की पत्तियाँ एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होते हैं जो चेहरे के पिंपल (Pimples) को हटाने में काफी लाभदायक है। नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं या नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और जब पानी ठंडा हो जाए तब इस पानी से चेहरे को धो लें। यह काफी असरदार उपाय है।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल को आमतौर पर पिंपल के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसका इस्तेमाल मुंहासों पर एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण की वजह से किया जाता है। इन्हीं गुणों को देखते हुए मुंहासे की दवा यानी क्रीम व जेल में भी टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से माना जाता है कि टी-ट्री ऑयल को पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
लौंग
हम सब जानते हैं लौंग का इस्तेहमाल कई तरह की स्िह-ंन प्रॉब्लेम को दूर करने के लिए किया जाता है। आप लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब आपको लौंग में गुनगुना पानी मिलाकर चेहरे पर लगाना है। ठीक पिंंपल वाली जगह पर पेस्टा लगाकर छोड़ दें, सुबह तक पिंपल गायब हो जाएगा।
शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो पिंपल से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकती हैं। इसके लिए आपको रात के वक्त पर पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना होगा और सुबह उठकर उसे धो लें। इससे आपको जल्द पिंपल्स में आराम मिलेगा।
पुदीना
पुदीने का पत्ता सूजन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से पिंपल्स काफी हद तक कम होते देखे गए हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि पिंपल (Pimples) की सूजन को कम करता है और इसे कम करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीने के पत्ते को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
