24 घण्टे ऑनलाइन

मुहांसों हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, आजमाएं ये नुस्खे

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इस चाहत पर तब पानी फिर जाता हैं जब मुंहासों या पिंपल (Pimples) की समस्या पनपने लगती हैं। खासकर जिनकी त्वचा ऑयली यानी तैलीय है, उन्हें पिंपल ज्यादा…

24GhanteOnline
November 6, 2025
4 min read

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इस चाहत पर तब पानी फिर जाता हैं जब मुंहासों या पिंपल (Pimples) की समस्या पनपने लगती हैं। खासकर जिनकी त्वचा ऑयली यानी तैलीय है, उन्हें पिंपल ज्यादा परेशान करते हैं। नमी और बैक्टीरिया ज्यादा पनपने के कारण बारिश के मौसम में त्वचा की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। पिंपल्स के निशान हमारी त्वचा की समस्याओं में सबसे भयावह है। चेहरे पर पिम्पल्स (Pimples) होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है।

मुंहासों (Pimples) से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं जिनके इस्तेमाल से मुंहासे तो ठीक हो जाते हैं लेकिन निशान रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुदरती उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मुंहासों के साथ ही इनके निशान से भी छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

संतरे के छिलके का पाउडर

साइट्रिक एसिड की अच्छाई से भरपूर संतरे के छिलके का पाउडर उन लोगों के लिए एक आशीर्वाद है जो अपनी त्वचा से पिंपल्स के निशान को हटाना नहीं जानते हैं। संतरे के छिलके के चूर्ण को बराबर भाग में शहद के साथ मिलाएं। सभी गांठों को हटाने और एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं जो कि पिंपल्स से प्रभावित हैं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। पिंपल्स के निशान हटाने के लिए इसे हर दूसरे दिन में एक बार आजमाएं ।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल भी एक्ने स्कार यानी मुंहासों के निशान को हटाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, को मुंहासों और दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप जैतून के तेल के टी ट्री ऑयल की 2-4 बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर पानी से चेहरे को धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही आपके चेहरे से एक्सट्रा ऑयल भी निकाल देता है। एलोवेरा जेल को रात में लगाना सबसे ज्यादा कारगर है। एलोवेरा जेल में 4-5 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की डालकर इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे रेग्युलर लगाने से आपके पुराने से पुराने पिम्पल्स के निशान भी चेहरे से हट जाएंगे।

दालचीनी

यह एक ऐसा उपाय है जो मुंहासों के मामले में कभी फेल नहीं होता। शहद और दालचीनी को मिलाकर जब एक साथ मुंहासों पर लगाया जाता है, तो उनके एंटीबैक्‍टीरियल गुण चेहरे को बेदाग बनाकर मुंहासों का सफाया कर देते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिनाएं और मुहांसों पर एक कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें।

ग्रीन टी

स्किन के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसे गर्म कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे मुंहासे पर लगाएं। ये मुंहासों को रातोंरात खत्म कर देता है। ग्रीन टी के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों के सूजन को कम कर देते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी तैलीय और मुँहासे प्रवण त्वचा के लिए अच्छी है और यह अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर, उनको रोम छिद्र से मुक्त करती है। मुल्तानी मिट्टी के बराबर, चंदन पाउडर और गुलाब जल के अनुपात को मिक्स करें। आप पेस्ट में एक बेहतर स्थिरता लाने के लिए और गुलाब जल को मिला सकते हैं। अपने चेहरे पर यह गीली मिट्टी पैक लगाएं। सूख जाने के बाद इसको धो लें।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में जीवाणुरोधी यौगिक के साथ ही विटामिन-ई होता है। इसी वजह से नारियल के तेल का इस्तेमाल पिम्पल हटाने के उपाय और इसकी वजह से चेहरे में पड़ने वाले धब्बों के उपचार के रूप में किया जा सकता है। पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे के रूप नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसकी कुछ बूंदों में थोड़ा सा शहद मिलाएं। फिर इसे अच्छे से फेंटकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…