गर्दन की झुर्रियों को गायब करने में मदद करेंगे ये उपाय
चेहरे के साथ बेदाग गर्दन खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लेकिन गर्दन पर होने वाली झाईं से लेकर झुर्रियां (wrinkles) तक सुंदरता बिगाड़ने का काम करती हैं। गर्दन पर होने वाली झाईं का कारण जहां कई बार हार्मोनल बदलाव,…
चेहरे के साथ बेदाग गर्दन खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लेकिन गर्दन पर होने वाली झाईं से लेकर झुर्रियां (wrinkles) तक सुंदरता बिगाड़ने का काम करती हैं। गर्दन पर होने वाली झाईं का कारण जहां कई बार हार्मोनल बदलाव, प्रेग्नेंसी या हेयर रिमूवल क्रीम होती है तो कई बार ये किसी एलर्जी की वजह से भी हो जाती है। वहीं गर्दन पर असमय दिखने वाली झुर्रियों (wrinkles) या लाइंस की वजह से भी सुंदरता बिगड़ जाती है। आप इन उपायों को अपनाकर अपनी गर्दन को भी चेहरे की तरह ही बेदाग और निखरा हुआ दिखा सकते हैं।
सबसे पहले तो जरूरी है कि गर्दन का पोस्चर सही रखा जाए। ऐसा करने से गर्दन पर लाइन कम दिखेंगी। इसके लिए हमेशा तन कर बैठे। साथ ही कुछ एक्सरसाइज करें जो गर्दन को स्ट्रेच करने में मदद करे।
रोजाना गर्दन की किसी भी तेल से मालिश करें। जैसे नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल लेकर इससे गर्दन की ऊपर से नीचे की ओर मालिश करें। इससे गर्दन मुलायम और हाइड्रेट दिखेगी। साथ ही मालिश से झुर्रियां भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। इसलिए मालिश सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी मेकअप करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार लड़कियां चेहरे से तो मेकअप हटा देती हैं लेकिन गर्दन के हिस्सों पर से मेकअप हटाना भूल जाती हैं और ऐसे ही सो जाती हैं। ऐसा करने से गर्दन की त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और उन पर एक्ने वगैरह निकलने के चांस बढ़ जाते हैं।
चेहरे की तरह ही गर्दन का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी स्क्रब जरूरी है। इसकी मदद से डेड स्किन निकल जाती है और गर्दन को एक्सफोलिएट होने का मौका मिलता है।
गर्दन की त्वचा पर झाईयां दिखती हैं तो एप्पल साइडर विनेगर के दो चम्मच और पानी के चार चम्मच लेकर एक बाउल में ले लें। अब इस विनेगर को रूई में भिगोकर गर्दन पर लगाएं। दस मिनट बाद साफ पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करना गर्दन की स्किन को बेदाग बना देगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
