24 घण्टे ऑनलाइन

बाल होंगे लंबे, घने और मजबूत, जानें तरीका

हमारे बाल (Hair) हमारी पहचान होते है। चेहरे के साथ साथ बाल (Hair) को भी सुंदर तरीके से दिखाना बहुत जरूरी होता है। हर औरत को यही चाहिए की उसके बाल (Hair) घने हो, और लम्बे भी हो। इसके लिए न जाने हम किस किस तरह के शेम्पू…

24GhanteOnline
November 6, 2025
2 min read

हमारे बाल (Hair) हमारी पहचान होते है। चेहरे के साथ साथ बाल (Hair) को भी सुंदर तरीके से दिखाना बहुत जरूरी होता है। हर औरत को यही चाहिए की उसके बाल (Hair) घने हो, और लम्बे भी हो। इसके लिए न जाने हम किस किस तरह के शेम्पू उपयोग मे ले लेते है। लेकिन इन सबके इस्तेमाल से हम अपने बालो को नुकसान पहुचाते है। आज हम आपको कुछ प्राक्रतिक तरीके के बारे मे बतायेंगे जो हमारे बालो को सुंदर बनायेंगे। इन सब मे कुछ बीज आते है जो हमरे बालो को प्राक्रतिक तरीके से स्वस्थ्य बनाये रखते है। तो आइये जानते है इन बीजो के उपयोग से किस तरह बनाये अपने बालो को और भी घने...

अंगूर के बीज का तेल


बालों की जड़ो को मजबूत बनाता है अंगूर के बीज का तेल, अन्य तेलों के मुकाबले अंगूर के बीज का तेल काफी सस्ता होता है। यह बालों का प्राकृतिक कंडीशनर और मॉइश्चराइजर है। यह बालों का अच्छे से उपचार करता है। अंगूर के बीज के तेल में विटामिन ए, सी, बी-6, फोलेट के अलावा कई प्रकार के मिनरल्स जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी पाए जाते हैं।

अलसी के बीज


अलसी की तरह अलसी के बीजों में मौजूद ढेर सारा तेल भी अनेक प्रकार की औषधियों का भण्‍डार है। इसमें विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें अनेकों तत्व जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, लोहा, कॉपर, ​जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी आदि भी पाये जाते हैं।

तिल के बीज


यह एकमात्र ऐसा बीज है जो आपके बालों की सफेदी को दूर करता है। तिल के तेल से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। बाल पूरी ग्रोथ आने से पहले से ही टूट जाते हैं तो भी तिल के तेल का इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…