मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें
कई बीमारी सिर्फ मच्छर (Mosquitoes) के काटने से होती है। ऐसे में यदि हम अपने घर या आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं देंगे तो सिर्फ एक मच्छर आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। सबसे पहले तो हमें ध्यान देना…

कई बीमारी सिर्फ मच्छर (Mosquitoes) के काटने से होती है। ऐसे में यदि हम अपने घर या आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं देंगे तो सिर्फ एक मच्छर आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। सबसे पहले तो हमें ध्यान देना होगा कि मच्छर को घर में पनपने ही न दिया जाए। इसके लिए आपको कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाएं तो इससे मच्छर से होने वाले बीमारियों से दूर रह सकते हैं। न सिर्फ मच्छर (Mosquitoes) ही बल्कि घर में बीमारियां फैलाने वाले छोटे-मोटे कीटों को भी प्राकृतिक उपाय से दूर भगाया जा सकता है। आईये जानते हैं घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही घर के मच्छर को कैसे भगाएं।
लेमन यूकलिप्टस का तेल
यह नेचरल रिपेलेंट है और छोटे बच्चों के लिए ठीक रहता है। इसके अलावा नेचरल प्लांट ऑयल (सीडर, सिट्रानेल, लेमनग्रास और रोजमैरी) से बने रिपेलेंट भी बाजारों में उपलब्ध हैं। हालांकि ये रिपेलेंट एनवॉयरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी से, जो रिपेलेंट की क्षमता और पर्यावरण पर उसके असर को तय करती है, मान्यता प्राप्त नहीं हैं। फिर भी विशेषज्ञ इन्हें असरदार मानते हैं और काफी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
नींबू और लौंग
एक नींबू को बीच से काट लें और उसमें कुछ लौंग धंसा दें। इस नींबू को उस जगह पर रख दें जहां मच्छरों के होने की आशंका सबसे अधिक हो। इस उपाय को करने से मक्खियां भी दूर रहती हैं।
कपूर
मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का उपयोग बेहद ही फायदेमंद है। अन्य प्राकृतिक उत्पादों की तुलना में कपूर सबसे लंबे समय तक मच्छर से बचाता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। 15-20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें और एक मच्छर मुक्त वातावरण पाएंगे।
लहसुन
लहसुन की 5 से 6 कलियों को कूट लें। इसे एक कप पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए उबाल लें। इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भरकर घर के अलग-अलग कोनों में छिड़क दें। इसकी गंध से भी मच्छर दूर ही रहेंगे।
तुलसी
तुलसी का पौधा मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखेँ। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं एवं उनका उत्पन्न होने का रोकथाम करते हैं।
नीम का तेल
नीम मानव शरीर के लिए काफी लाभदायक है। लेकिन आपका स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा यह एक मच्छर नाशक भी है। एक स्टडी में पाया गया है कि नारियल तेल के साथ नीम के तेल का मिश्रण मच्छर-मुक्त रखने का एक प्रभावी तरीका है। एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी, एंटी फंगल, एंटी वायरस एवं प्रोटोज़ोआल विरोधी एजेंट होने के नाते, नीम आपकी त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को दूर रखती है। एक प्रभावी कीटनाशक मिश्रण बनाने के लिए बराबर भागों में नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएं और अपने शरीर पर यह रगड़ें। यह कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छर के काटने से रक्षा करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
