फेस क्लींजर का काम करेगी घर में मौजूद ये चीजें
मेकअप आज के समय में हर महिला के दैनिक जीवन की जरूरत बन चुका हैं। आम दिनचर्या हो या कोई पार्टी, आकर्षक लुक पाने के लिए महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप का सबसे जरूर हिस्सा हैं मेकअप से पहले स्किन की सफाई (Face…
मेकअप आज के समय में हर महिला के दैनिक जीवन की जरूरत बन चुका हैं। आम दिनचर्या हो या कोई पार्टी, आकर्षक लुक पाने के लिए महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप का सबसे जरूर हिस्सा हैं मेकअप से पहले स्किन की सफाई (Face Cleanser) करने का। इसके लिए आजकल बाजार में कई स्किन क्लिंजिंग प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। लेकिन प्राकृतिक चीजों की मदद ली जाए, तो बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के स्किन की अच्छी से सफाई की जा सकती हैं।
आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो क्लिंजर (Face Cleanser) का काम करती हैं और चेहरे की सफाई अच्छे से होती हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...
नारियल तेल
नारियल के तेल में नरिशिंग फैटी एसिड होता है जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। एक बाउल में 1 चम्मच कोकोनट ऑयल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही डालें। अब इसे मिक्स करें ताकि यह पेस्ट में बदल जाए। नारियल के तेल से बने इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से त्वचा को साफ करें। इसे लगाने से आपकी स्किन क्लीन हो जाएगी। जब भी आप फेस क्लीन(Face Cleanser) करें, तब आप इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दूध
अपने चेहरे को साफ करने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दूध लें और फिर कॉटन को डिप करें और इस कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर दूध लगाएं। फिर हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अच्छे से मसाज के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें। साफ और सॉफ्ट स्किन के लिए इसे रोजाना अप्लाई करें
शहद
चेहरे पर साबुन की जगह हमेशा ऑर्गेनिक शहद का प्रयोग करें। इसे एक चम्मच हाथ पर लें और चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। 2 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। ये आपकी त्वचा से न केवल जमी हुई मैल, बल्कि प्राकृतिक तेलों को भी साफ कर सकते हैं। इसके प्रयोग से स्किन कोमल बनेगी और ड्राइनेस की समस्या दूर हो जाएगी।
कॉफी
कॉफी से स्किन में मौजूद गंदगी भी साफ हो जाती है। इसके लिए एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच पानी डालें। अब एक चम्मच से दोनों चीजों को मिक्स कर लें। आपको कॉफी का ज्यादा थिक पेस्ट नहीं बनाना है। इसलिए आप चाहें तो पानी की मात्रा कम या बड़ा भी सकती हैं। तैयार है आपका फेस क्लीनर। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। अब 1 मिनट के लिए हल्के हाथों से त्वचा को रब करें। पेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपना फेस अच्छे से क्लीन कर लें।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर को आप टोनर के रूप में प्रयोग करने के लिए दो चम्मच विनेगर एक कटोरी में लें और आधा कप पानी में मिलाएं। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में रखें और फ्रिज में स्टोर करें। आप इसे कांच के बोतल में भी रख सकते हैं। जब भी प्रयोग करना हो आप इसे चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन को इससे भिगाकर चेहरे पर वाइट करें। ये त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और संवेदनशील त्वचा का ख्याल भी रखता है।
आलू
आलू को चेहरे पर लगाने के लिए कद्दूकस की मदद से इसे घिस लें और फिर इसका रस निचौड़ लें। अब इसे सर्कुलर मोशन में चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सूखने के बाद चेहरे को धोएं। आलू में विटामिन सी होता है ऐसे में ये स्किन पर डार्क स्पॉट्स, फाइन लाइंस जैसी परेशानी को खत्म कर सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
