पुराने निशान को गायब कर देंगी दादी मां के ये नुस्खे
कई बार पुरानी चोट के निशान (Scars) इतने दिनों रह जाते हैं कि ऐसा लगता है कि कभी मिटेंगे ही नहीं। कुछ लोग अपनी चोट के निशान को हमेशा रहने देते हैं, क्योंकि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है…
कई बार पुरानी चोट के निशान (Scars) इतने दिनों रह जाते हैं कि ऐसा लगता है कि कभी मिटेंगे ही नहीं। कुछ लोग अपनी चोट के निशान को हमेशा रहने देते हैं, क्योंकि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होती है।
वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि ये निशान कैसे भी गायब हो जाएं। लेकिन जब ये निशान चेहरे या बॉडी के उस हिस्से पर हों, जहां सबसे ज्यादा नजर आएं; तो इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है।
अगर आप भी पुरानी चोट के निशानों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि ये निशान कैसे हैं और कैसे इन्हें गायब किया जाएगा। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेूल नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी पर्सनैलिटी को खराब करने वाले इन निशानों को गायब करने में मददगार साबित होंगे।
एलोवेरा:
एक एलोवेरा पत्ती में से उसकी परत उतार कर उसके अंदर का हिस्सा निकालें। इसमें से हल्का हरा जेल बाहर निकाल कर रखें। अब इस जेल को सीधे चोट वाले निशान पर लगाएं। इस जेल को आधा घंटा तक लगा रहने दें और उसके बाद साफ ठंडे पानी से इस जेल को साफ कर लीजिए। इस प्रकिया को दिन में दो बार रोजाना दोहराएं।
विटामिन ई:
विटामिन ई कैप्सूल को खोलें और सीधे चोट के निशान पर उसके तेल को निचोड़ें। इसके लिए आपको चोट के हिसाब से एक से ज्यादा कैप्सूल की जरूरत पड़ सकती है। अब करीब 10 मिनट के लिए चोट के निशान पर और उसके आसपास मालिश कीजिए। ऑयल लगाने के 20 मिनट बाद उसे गर्म पानी से धो लें। दिन में इस प्रक्रिया को कम से कम 3 बार दोहराएं।
नारियल का तेल:
नारियल तेल के कुछ बड़े चम्मच को गर्म करें, जितना कि निशान पर लगाने लायक हो। अब करीब 10 मिनट तक के लिए चोट के निशान पर तेल की मालिश कीजिए। अब करीब एक घंटे तक स्किन को ऑयल सोखने दें। इस प्रक्रिया को प्रतिदिन में 2-4 बार करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
