फटी एडियां करती है शर्मिंदा, इन टिप्स से बनाएँ सॉफ्ट
अक्सर मौसम के बदलाव के कारण शरीर की त्वचा में भी बदलाव आने लगता हैं, खासतौर पर एड़ियां फटने (Cracked Heels) लगती हैं। जिसका कारण मुख्यतया अनियमित खानपान और पोषण तत्वों की कमी का होना होता हैं। ये फटी एडियाँ (Cracked…
अक्सर मौसम के बदलाव के कारण शरीर की त्वचा में भी बदलाव आने लगता हैं, खासतौर पर एड़ियां फटने (Cracked Heels) लगती हैं। जिसका कारण मुख्यतया अनियमित खानपान और पोषण तत्वों की कमी का होना होता हैं। ये फटी एडियाँ (Cracked Heels) आपको दर्द तो देती ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही लोगों के सामने आपको शर्मिंदगी का अहसास भी करवाती हैं। इससे बचने और एडियों को सॉफ्ट बनाने के लिए कैमिक्ल यूक्त क्रीम की जगह घरेलू नुस्खों से इसका निदान निकलने की आवश्यकता होती हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप फटी एडियों (Cracked Heels) से आराम पा पाएँगे।
* नीम और हल्दी
गर्मियों के मौसम में एड़ियां फटने (Cracked Heels) लगती हैं। फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी भी मिला लें। इस पेस्ट को तकरीबन 30 मिनट के लिए फटी एड़ियों पर लगाएं। सुखने के बाद पैरो को धो लें। लगातार एक हफ्ते तक ऐसा करने से एड़ियां नर्म होने लगेंगी।
* गुलाब जल और ग्लिसरीन
गुलाब और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को एड़ियों पर लगाएं। ऐसा करने से एड़ियां मुलायम होने के साथ ही काले धब्बे दूर हो जाएगे।
* ओट और जोजोबा ऑयल
एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए ओट और जोजोबा को मिलाकर एक पैरों पर लगाएं। कुछ ही दिनों तक लगातार ऐसा करने से पैर मुलायम होने लगेंगे।
* अंडे और नींबू का मास्क
एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के लिए अंडे और नींबू का मिश्रण तैयार करें। सबसे पहले 2 चम्मच अंडे की जर्दी लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस लें। इसको 20 मिनट के लिए एड़ियों पर लगाएं। फिर पैर को ठंडे पानी से धो लें।
* जैतून का तेल
जैतुन का तेल लगाने से भी फटी एड़ियां (Cracked Heels) मुलायम बन जाती है। पैरों को अच्छे से धोने के बाद पैरों पर तेल लगाएं। रातभर एेसा ही रहने दें। सुबह उठकर पैरों को ठंडे पानी से धो लें। एड़ियां सॉफ्ट होने लगेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
