24 घण्टे ऑनलाइन

दांतों की झनझनाहट से मिलेगी राहत, करें ये उपाय

दांतों की झनझनाहट (Teeth Tingling) जो कुछ ठंडा या गर्म खाने पर इन दिनों में बढ़ जाती हैं। इसे टूथ सेंसिटिविटी या डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी कहा जाता है। यह झनझनाहट सीधे आपके नर्वस सिस्टम को हिट करती है जिससे आपको दांतों में…

24GhanteOnline
July 12, 2025
3 min read

दांतों की झनझनाहट (Teeth Tingling) जो कुछ ठंडा या गर्म खाने पर इन दिनों में बढ़ जाती हैं। इसे टूथ सेंसिटिविटी या डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी कहा जाता है। यह झनझनाहट सीधे आपके नर्वस सिस्टम को हिट करती है जिससे आपको दांतों में दर्द महसूस होता है। दांतों की सेंसटिविटी एक बहुत ही आम समस्या है जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती हैं। इससे आपको कुछ भी खाने में तकलीफ होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से दांतों की झनझनाहट (Teeth Tingling) को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

लौंग का तेल

लौंग में पाए जाने वाले तत्व सूजन को कम करते हैं। कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में दांत दर्द की समस्या होने पर लौंग का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों में जहां दर्द हो रहा हो या मसूड़ों में सूजन हो, वहां लौंग का तेल लगा लें। इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

ऑयल पुलिंग

यह एक आयुर्वेद तकनीक है जो दांतों की संवेदनशीलता को ठीक करने में मदद करती है। इसके लिए आप तिल और नारियल का तेल ट्राय कर सकती हैं। थोड़ा ऑयल मुंह में रखें और कुछ मिनट के लिए रहने दें। फिर इसे निकाल दें।

लहसुन

दांतो की झनझनाहट (Teeth Tingling) से राहत पाने के लिए लहसुन को काटकर सीधे अपने दांत के इफेक्टेड एरिया पर लगाया जा सकता है। लहसुन में एलिसिन होता है जो बैक्टीरिया को कम करता है और दर्द को शांत करता है। अगर आप पेस्ट खुद बनाना पसंद करते हैं, तो आप लहसुन की एक कली को पानी की कुछ बूंदे और आधा चम्मच नमक के साथ मिला सकते हैं। इससे दांतो की झनझनाहट और दर्द से पूरी तरह आराम मिल सकता है।

हल्दी

दांतों की संवेदनशीलता और दर्द को कम करने के लिए, आप प्रभावित हिस्से में हल्दी की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा, आधा चम्मच हल्दी लें, इसमें नमक और सरसों का तेल मिलाएं। इसे एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाए। इस पेस्ट को दिन में दो बार दांतों पर लगाएं।

शहद

शहद में भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों के दर्द, सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर रोजाना इससे कुल्ला करें।

नमक के पानी से कुल्ला

नमक के पानी से रोज दो बार कुल्ला करने से दांतों की झनझनाहट और दर्द से निजात मिल जाती है। नमक एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है जिससे सूजन कम हो जाता है। आप एक कप गर्म पानी में नमक मिलाएं और उसी पानी से कुल्ला करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…