तेजी से कम होगा मोटापा, डाइट में करें शामिल ये चीजें
शरीर में बहुत सारा फैट (Fat) का इकट्ठा हो जाना मोटापा होता है. ये समस्या आज कल काफी आम हो गयी है. मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इसलिए अपने वजन को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है. अगर आप वजन…
शरीर में बहुत सारा फैट (Fat) का इकट्ठा हो जाना मोटापा होता है. ये समस्या आज कल काफी आम हो गयी है. मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इसलिए अपने वजन को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है. अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो हम आपको ऐसी ड्रिंक (Drink) बताते हैं जिसे रोजाना पीने से आपके शरीर का मोटापा जल्द ही घटने लगेगा.
वजन घटाने में असरदार नींबू पानी और काले नमक का कॉम्बिनेशन
अक्सर आपने लोगों को वजन घटाने के लिए खाली पेट गुनगुना पानी पीते हुए देखा होगा। अगर आप इस गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकी भर काला नमक मिला दें तो ये आपके शरीर के जमा फैट को पिघलाने का काम करेगा। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही कैलोरी में कम और एंटीऑक्सीडेंट और कई खनिजों भी होते हैं। पानी पीने से पेट भरा रहेगा और शरीर हाइड्रेटेड भी रहेगा। वहीं काला नमक भी कई खनिजों का स्त्रोत है। इसके सेवन से भी शरीर को कई फायदे होते हैं।
वजन घटाने के अलावा ये भी होते हैं नींबू और काला नमक के फायदे
डाइजेशन रहता है बढ़िया
नींबू और काले नमक को रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी में डालकर पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है। ये ना केवल शरीर से बढ़ा फैट पिघलाता है बल्कि डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रहता है। ये इन डाइजेशन की समस्या को खत्म करता है और सुबह आप अच्छे से फ्रेश भी हो जाएंगे। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है।
एसिडिटी की समस्या कम करता है
इसके सेवन से गैस की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके साथ ही त्वचा से संबंधित कई रोगों से निजात दिलाने का काम करता है। भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होने की वजह से ये उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करता है।
ऐसे बनाएं नींबू और काले नमक का वेट लॉस ड्रिंक
- सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी कर लें
- अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काला नमक डालें
- इसे अच्छे से चम्मच से मिला लें
- सुबह के समय रोजाना इसे खाली पेट पी लें
- रोजाना इसे पीने से वजन कुछ ही दिन में घटने लगेगा
- इस ड्रिंक के साथ एक्सरसाइज करें तो आपको जल्द फायदा दिखने लगेगा
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
