24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेग्नेंसी में भी आकर्षक दिखाएंगे साड़ी के ये डिफरेंट लुक

प्रेगनेंसी (Pregnancy) में महिला अपने बेबी बंप (baby bump) की वजह से कपड़े पहने में असहज महसूस करती है। ऐसे समय में बेबी बंप (baby bump) की वजह से आपको यदि साड़ी (saree) पहननी पड़े, तो आप काफी अधिक झिझक महसूस कर सकती…

24GhanteOnline
April 25, 2026
3 min read
प्रेग्नेंसी में भी आकर्षक दिखाएंगे साड़ी के ये डिफरेंट लुक

प्रेगनेंसी (Pregnancy) में महिला अपने बेबी बंप (baby bump) की वजह से कपड़े पहने में असहज महसूस करती है। ऐसे समय में बेबी बंप (baby bump) की वजह से आपको यदि साड़ी (saree) पहननी पड़े, तो आप काफी अधिक झिझक महसूस कर सकती हैं।

हालांकि, प्रेग्‍नेंसी में साड़ी पहनना, इतना भी मुश्किल नहीं। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि कैसे प्रेग्‍नेंसी में आप बिना किसी असुविधा महसूस किए सुंदर दिख सकती हैं। यहां हम आपको कुछ साड़ी के स्‍टाइल बता रहे हैं, जिन्‍हें आप प्रेग्‍नेंसी के दौरान किसी पार्टी-फंक्‍शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।

बंगाली स्टाइल


अगर आप भी साड़ी के साथ ट्रैडिशनल लुक में दिखना चाहती है तो बंगाली पैटर्न एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप साड़ी में कम प्लेटें डालें और पल्लू को थोड़ा लंबा रखें, अपने पल्लू को एक साइड से कंधे पर डालते हुए पीछे से घुमाकर दूसरी तरफ से कंधे पर खोंस लें। यह ना केवल आपको ग्लैमर्स लुक देगा साथ ही इसे संभालना भी आसान है।

saree fashion for pregnant lady,pregnant lady saree wearing tips,fashion tips,fashion trends,trendy saree looks ,साड़ी फैशन टिप्स, प्रेगनेंट लेडी ,प्रेगनेंसी में ट्राय करें साड़ी के ये डिफरेंट लुक

गुजराती स्टाइल

गुजराती साड़ी स्‍टाइल काफी अच्‍छा और गर्भवती महिलाओं के लिए एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। इसमें आप ग्रेसफुल दिख सकते हैं और अपने बेबी बंप को छुपा भी सकते हैं। इसमें आपका पल्‍लू पीछे से आगे की तरफ निकलता है और ये प्‍लेटेड पल्लू पेट के चारों ओर लिपट सकता है। अक्‍सर महिलाएं प्रेग्‍नेंसी में साड़ी के इस स्‍टाइल को फॉलो करती हैं। यह उन महिलाओं के लिए एकदम सही है जो अपने गर्भवती पेट को छिपाना चाहती हैं। आप गुजराती स्टाइल की ड्रैस को लंबे ब्लाउज यानि पेप्लम के साथ पहन सकती हैं, जो आपको एक फैशनेबल लुक के देगा। saree fashion for pregnant lady,pregnant lady saree wearing tips,fashion tips,fashion trends,trendy saree looks ,साड़ी फैशन टिप्स, प्रेगनेंट लेडी ,प्रेगनेंसी में ट्राय करें साड़ी के ये डिफरेंट लुक

डबल साड़ी स्टाइल

अगर आप साड़ी को एकदम डिफरेंट तरीके से पहनना चाहती हैं तो आप दो साड़ी एकसाथ पहन सकती हैं। डबल साड़ी में लहंगे वाला लुक आता है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है और आपको एक बहुत ही अच्छा और अलग लुक भी देगा। इसके लिए सिंपल तरीके से साड़ी पहनकर आप इसकी रंग की एक अलग चुनरी लेकर दूसरे कंधे पर शॉल की तरह डालें। ये आपको बहुत ही खूबसूरत लुक देगा।

कूर्गी स्टाइल

कूर्गी साड़ी स्टाइल में आपकी साड़ी कंधे के ऊपर टिकी पल्लू के साथ छाती के ठीक ऊपर ऊपरी शरीर पर लिपटी हुई और कमर के पीछे टिकी हुई है। यह बाकी सभी साड़ी के स्टासइल से थोड़ा अलग है, जिसमें सामने की तरफ टक किए गए प्लेट्स होते हैं। कूर्गी स्टाुइल पूरी तरह से पेट को छुपाने में मदद करता है और इसमें आप बिलकुल भी असहज महसूस नहीं करते। यह भी बहुत आरामदायक लगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…