24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन के लिए बेस्ट है शहद , ऐसे करें इस्तेमाल

खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए उसकी देखभाल बहुत ही जरूरी है। लेकिन इसके लिए हर बार पॉर्लर जाना ही जरूरी नहीं है। आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को हेल्दी बना सकती हैं। वो भी बिना…

24GhanteOnline
May 26, 2026
3 min read

खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए उसकी देखभाल बहुत ही जरूरी है। लेकिन इसके लिए हर बार पॉर्लर जाना ही जरूरी नहीं है। आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को हेल्दी बना सकती हैं। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट। अगर आप हमेशा जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो यह घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इससे आपको स्किन बिना दाग-धब्बे और झुर्रियों के जवां नजर आएगी।

घर पर शहद से एंटी-एजिंग फेशियल मास्क (homemade face mask) बना सकती हैं। जानिए  सामान्य त्वचा, ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और  सेंसिटिव स्किन के लिए शहद के साथ किन-किन चीजों का करें इस्तेमाल।

एवोकाडो और शहद से बना फेस मास्क यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच एवोकाडो, 2 बड़े चम्मच शहद, 1 अंडे की जर्दी लेकर अच्छी तरह से इसे एक ब्लेंडर में पीस लें या फिर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 30 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।  यह मास्क न केवल आपकी त्वचा पर एंटी-एजिंग का काम करेगा बल्कि आपकी त्वचा को हल्का भी करेगा।

शहद और अंडे का फेस मास्क से बना फेस मास्क आपकी स्किन के लिए बेहतर होगा। इसके लिए एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 अंडे की जर्दी, 1 बड़ा चम्मच दही, और 1 टीस्पून बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धो लें। जहां शहद आपकी स्किन को चिकना कर देगा। वहीं बादाम स्किन को मॉइस्चराइज़ करेगा और दही स्किन को निखारने के साथ छिद्रों को बंद करेने में मदद करेगा। इसके अलावा अंडे की जर्दी स्किन को मॉइस्चराइज़ करेगा।

ऐसी स्किन के लिए शहद और गाजर का बना फेसमास्क सबसे बेस्ट है। इसके लिए आधा गाजर, 2 तिहाई बड़े चम्मच शहद लें। सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से उबालें और एक पेस्ट बनाएं। अब इसमें शहद मिलाएं और 10 मिनट के लिए फ्रिज में छोड़ दें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट लगा रहने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। गाजर को विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस कहा जा सकता है, जो त्वचा पर एंटी-एजिंग का काम करेगा। वहीं शहद खनिज, एंजाइम और शर्करा स्किन की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…