24 घण्टे ऑनलाइन

इस कड़वी चीज से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल का तरीका

कड़वे करेले (Bitter Gourd) का नाम जो कि आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कड़वा करेला आपकी स्किन के लिए भी बहुत लाभदायक हैं जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों और दाग-धब्बों को दूर करते हुए इसकी…

24GhanteOnline
August 25, 2026
5 min read

कड़वे करेले (Bitter Gourd)  का नाम जो कि आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कड़वा करेला आपकी स्किन के लिए भी बहुत लाभदायक हैं जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों और दाग-धब्बों को दूर करते हुए इसकी चमक को बढ़ाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए करेले (Bitter gourd) से बने कुछ फेस पैक (Face Pack) और इनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपको ग्लोइंग स्किन दिलाने का काम करेंगे। ये फेस पैक चहरे की सुंदरता को बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन करेले के इन फेस पैक के बारे में...

करेले और खीरे का फेस पैक(face pack)


खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा, यह त्वचा को अन्दर से साफ करता है। करेले और खीरे का यह पैक आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार लाएगा और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल आपके मुंहासों को भी हटाएगा। करेले और खीरे को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इन दोनों को मिक्सी में पीस लें। अब इसमें ताज़ा एलोवेरा जेल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं और चहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

करेले और संतरे के छिलके का फेसपैक(face pack)


अगर आपकी स्किन ऑयल है और आपके चहरे पर पिंपल्स होते हैं, तो यह स्क्रब आपके लिए बहुत अच्छा है। संतरे के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट होते है और यह त्वचा को साफ करने और त्वचा से गंदगी या विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए भी जाना जाता है। नाक से व्हाइट या ब्लैकहेड्स हटाने के लिए इस आर्गेनिक स्क्रब को आज़माएं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले करेला और सूखे संतरे के छिलके लेकर उन्हें ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें। इसमें थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी या बेसन भी मिला सकती हैं। फिर इसे अपने चहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। स्क्रब को फेस पर धीरे।धीरे रगड़ें।फिर ठंडे पानी से अपना चहरा धो लें।

करेले और हल्दी का फेस पैक(face pack)


करेले में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी।माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खून को साफ करते हैं। चहरे पर जिद्दी पुराने दाग हों या फिर मुहांसे हों, इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से ठीक हो जाते हैं। इसके लिए मिक्सी के जार में 1 करेला, कुछ नीम के पत्ते और 1 चम्मच हल्दी डालकर ब्लेंड कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चहरे को धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसका उपयोग 2 से 3 दिन में एक बार करें।

करेले और अंडे का फेस पैक(face pack)


करेले में मौजूद गुण एंटी एजिंग के रूप में भी काम करते हैं। अगर आपको झुर्रियों की शिकायत है तो उससे छुटकारा पाने के लिए अंडे, दही और करेले का फेस पैक ट्राई करें। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच करेले का रस, 1 अंडे की जर्दी और 2 चम्मच दही को एक बाउल में डालकर मिक्स करें। इस पैक को अपने अपने चहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद अपने चहरे पर थोड़ा पानी छिड़कें और कुछ सेकंड के लिए अपने चहरे पर धीरे धीरे स्क्रब करें। फिर गर्म पानी का उपयोग कर के चहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन फ्रैश और जवां नजर आयेगी।

करेले और एलोवेरा का फेस पैक(face pack)


इस पैक को बनाने के लिए करेला और एलोवेरा का पेस्ट बनाएं और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चहरे पर लगाएंण् करीबन दस मिनट बाद गर्म पानी से स्किन को साफ करें। इस पैक को बनाने के लिए एक मध्यम आकार का कटोरा लें। करेला छीलकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। एक मिक्सर ग्राइंडर में करेले के टुकड़ों को डालकर पीस लें। अब इसे एक कटोरे में निकाल लें और इसमें एलोवेरा जेल भी मिला लें। फिर इसमें शहद डालें और अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब, इस पेस्ट को 5 से 10 मिनट के लिये छोड़ दें। अपने चहरे को साफ पानी से धो लें और फिर तौलिये से पोंछकर इसे सुखा ले। अब अपने पूरे चहरे पर उस पेस्ट को लगाएं और खीरे के 2 स्लाइस काटकर अपनी आंखों पर रखें। अब 20 मिनट तक लेट जाएं और पैक को सूखने दें। 20 मिनट बाद एक कॉटन बॉल लें, इसे पानी में डुबो दें और इससे चहरे के पैक को हटा दें। फिर अपने चहरे को साफ पानी से धोएं और तौलिया से पोछ लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इस फेस पैक को लगाएं।

 

मलाई रखेगी चेहरे की चमक को बरकरार


महिलाएं अपनी स्किन (Skin) को स्वस्थ रखने के लिए कई उपाय करती हैं और बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भी आजमाती हैं ताकि चहरे की चमक बनी रहे। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में उपस्थित मलाई (Cream) भी आपको बेहतरीन परिणाम दे सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मलाई (Cream) लगाने के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी मदद से त्वचा की चमक को बरकरार रखा जा सकता हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट्स के। तो आइये जनते हैं इसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी के बारे में

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…