24 घण्टे ऑनलाइन

हरतालिका तीज से पहले चेहरा दमकेगा, बस रोजाना करें इस फेस पैक का इस्तेमाल

हरितालिका तीज को लेकर कहा जाता है कि इस दिन देवी पार्वती की सहेलियों ने उनका हरण किया और उन्हें घने जंगल में ले गईं। हरतालिका शब्द भी दो शब्दों को जोड़ कर बना है, जिसमें हरित का मतलब होता है हरण करना और तालिका का सखी।…

24GhanteOnline
August 9, 2025
2 min read

हरितालिका तीज को लेकर कहा जाता है कि इस दिन देवी पार्वती की सहेलियों ने उनका हरण किया और उन्हें घने जंगल में ले गईं। हरतालिका शब्द भी दो शब्दों को जोड़ कर बना है, जिसमें हरित का मतलब होता है हरण करना और तालिका का सखी। ये एक ऐसा तीज त्योहार है जो सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस साल यह त्योहार 6 सितंबर को मनाया जा रहा है।

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति की कामना करती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। अगर हरतालिका तीज पर आप भी सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। अगर आप भी ये व्रत रखती हैं और इस दिन सबसे सुंदर निखार पाना चाहती हैं तो आज से यहां बताए गए फेस पैक (Face Pack) को लगाना शुरू कर दें। इस फेस पैक (Face Pack) को लगाकर आपका चेहरे खिलने लगेगा।

कैसे बनता है फेस पैक (Face Pack)


इस फेस पैक (Face Pack) को बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच चावल का आटे, 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1/2 चम्मच शहद और 2 चम्मच दही और लगभग 5-6 बूंद गुलाब जल लें।

अब फेस पैक (Face Pack) बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। फिर इस मिक्स को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर सादे पानी से चेहरे को साफ करें। इस पैक को नियमित तौर पर इस्तेमाल करें। इसे लगाने से स्किन साफ होती है।

फायदेमंद है फेस पैक (Face Pack)


स्किन साफ करने के लिए चावल सबसे बेस्ट है। इसमें एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और ये स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए बेस्ट है। वहीं दही भी एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। ऐसे में इस पैक को नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से खूब फायदा होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…