चेहरे से दाग धब्बों को दूर करेगा ये पैक
प्रदूषण के कारण या धूप में जाने की वजह से कई बार चेहरे पर गहरे धब्बे (Blemishes) हो जाते हैं. जिससे आपका चेहरा ख़राब होता है. इसके लिए आप कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते होंगे जिससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाये. लेकिन बता…
प्रदूषण के कारण या धूप में जाने की वजह से कई बार चेहरे पर गहरे धब्बे (Blemishes) हो जाते हैं. जिससे आपका चेहरा ख़राब होता है. इसके लिए आप कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते होंगे जिससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाये. लेकिन बता दें, शहद भी आपकी मदद कर सकता है. शहद से बने फेसपैक को इस्तेमाल किया जाये तो आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर किये जा सकते हैं. जानते हैं शहद के फायदे.
शहद के फेसपैक में नींबू का रस, दूध और बादाम मिलाया जाता है. ये त्वचा पर पड़े काले धब्बों और उसके रूखेपन के लिए एक परफेक्ट उपचार है.
नींबू का रस डेड स्किन सेल्स एक्सफोलिएट करता है और साथ ही, त्वचा से गंदगी भी हटाता है. बादाम में विटामिन ई होता है जो स्किन टोन को हल्का करता है और वहीं, दूध में बेटा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है.
शहद में एंटीबैक्टीरियल तत्व स्किन के बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी लड़ते हैं. इसमें एंजाइम्स होते हैं जो आपकी त्वचा तो सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं.
शहद फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका
- नींबू का रस, मिल्क पाउडर और शहद, तीनों की दो-दो चम्मच मात्रा को मिला लें.
- अब इसमें भीगे हुए बादाम का एक चम्मच पेस्ट मिला लें.
- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और नैचुरली सूखने दें.
- 12-15 मिनट बाद जब फेसपैक सूख जाए तो उसे गुनगुने पानी से धो लें.
- चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए इस फेसपैक का इस्तेमाल नियमित रूप से करें.आप देखेंगे कि कुछ ही दिन में आपका चेहरा खिल गया है. उसका रंग तो बेहतर हुआ ही है, साथ ही स्किन का टेक्चर भी सुधरा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
