24 घण्टे ऑनलाइन

ये मास्क बनाएंगे पैरों को कोमल और सुंदर

खूबसूरती की जब भी बात की जाती हैं तो चहरे को ध्यान में रख कर की जाती हैं जबकि शरीर के अन्य अंग की सुदरता भी खूबसूरती को बढ़ाने में उतना ही महत्व रखती हैं। देखा जाता हैं कि इस दौरान पैरों को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं…

24GhanteOnline
July 21, 2026
3 min read

खूबसूरती की जब भी बात की जाती हैं तो चहरे को ध्यान में रख कर की जाती हैं जबकि शरीर के अन्य अंग की सुदरता भी खूबसूरती को बढ़ाने में उतना ही महत्व रखती हैं। देखा जाता हैं कि इस दौरान पैरों को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं जिसके चलते पैरों की स्किन कठोर और एडियां फटने लगती हैं जो आपके लुक को खराब कर सकती हैं।

ऐसे में जरूरी हैं कि पैरों की सुंदरता पर भी उतना ही ध्यान दिया जाए। वैसे तो बाजार में बहुत सी फुट क्रीम मिलती है। लेकिन आप चाहे तो घर पर ही होममेड फुट मास्क तैयार कर सकते हैं जो कोमलता से एड़ियों की सफाई करके इसे साफ और मुलायम करने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन होममेड फुट मास्क (Foot Mask) के बारे में...

खीरा फुट मास्क (Foot Mask)

गर्मी में स्किन को ड्राइनेस से बचाने के लिए उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। खीरा को पानी से भरपूर इंग्रेडिएंट माना जाता है। इसे बनी हुई चीजों को स्किन पर लगाने से वह लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है। आप खीरे का फुट मास्क भी बना सकते हैं। दो खीरे लें और इन्हें ब्लैंड करके स्मूदी बना लें। खीरे के बैटर में 1 नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। अच्छे से मिलाने के बाद इन्हें एक प्लास्टिक बैग में डालें और इसमें पैरों को 20 मिनट के लिए रखें। अब पैरों को सादे पानी से वॉश कर लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें और कुछ समय बाद आप फर्क देख पाएंगे।

दूध, गुलाब की पंखुड़ियां व नीम के पत्ते (Foot Mask) 

दूध स्किन को पोषित करने के साथ उसमें नमी बनाएं रखने में मदद करता है। यह स्क्रब की तरह काम करके मोटी त्वचा को नरम बनाने में बेहद कारगर है। गुलाब की पंखुड़ियां में हीलिंग व नरिशिंग गुण होने से फटी एड़ियों की दरारें भरने में मदद करती है। वहीं एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुणों से भरपूर नीम स्किन को नुकसान होने से बचाची है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी, 1/2 कप दूध, कुछ गुलाब की पंखुड़ियां, कुछ नीम की पत्तियां और 4-5 बूंदे एसेंशियल ऑयल डालें। आप गुलाब की पंखुड़ियों की जगह पर रोज वॉटर भी डाल सकती है। अब पैरों को इसमें 15-20 मिनट तक डुबोएं। फिर प्यूमिक स्टोन (पैरों को साफ करने वाला पत्थर) से एड़ियों की सफाई करें। इसे हल्के हाथों से एड़ियों पर रगड़कर डेड स्किन उतारें। बाद में पैरों को साफ करके मॉइस्चराइजिंग फ़ुट क्रीम लगाएं। इससे एड़ियों की फटी दरारें भरने में मदद मिलेगी। साथ ही स्किन साफ व मुलायम नजर आएगी। इसके अलावा एड़ियों का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। हफ्ते में 1 बार इसे करें।

मुल्तानी मिट्टी मास्क (Foot Mask)

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए कितनी लाभदायक होती है हम सब भलीभांति जानते हैं। आप पैरों का मास्क बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। अगर जरूरत लगे तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकती हैं। इसे पैरो पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर गर्म पानी से धोकर साफ़ करें और मॉश्चराइज़ करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…