24 घण्टे ऑनलाइन

मिलावटी शहद बिगाड़ देगा आपकी सेहत, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

शहद (Honey) एक ऐसा पदार्थ है, जिसे दुनियाभर में स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण इसे आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वैसे तो शहद का सेवन कभी भी किया जा सकता…

24GhanteOnline
August 12, 2025
2 min read

शहद (Honey) एक ऐसा पदार्थ है, जिसे दुनियाभर में स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण इसे आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वैसे तो शहद का सेवन कभी भी किया जा सकता है, लेकिन सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं। इसकी वजह ये है कि शहद की तासीर गर्म मानी जाती है और इसके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है, लेकिन इसके लिए शुद्ध शहद का होना अति आवश्यक है।

आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनसे आप घर बैठे यह पहचान कर सकते हैं कि आपका शहद शुद्ध है या मिलावटी।

शहद (Honey) की शुद्धता जांचने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसे पानी में घोलने की कोशिश करें। ऐसा माना जाता है कि शुद्ध शहद जल्दी से पानी में घुल नहीं पाता है। इस जांच के दौरान एक बात का और ध्यान दें कि अगर पानी में सफेद झाग जैसा कुछ नजर आने लगे तो समझ जाइए कि वो शहद मिलावटी है।

शुद्ध शहद (Honey) की पहचान के लिए सबसे पहले माचिस की एक तिल्ली लें और उसे शहद में डुबोकर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि अगर तिल्ली पूरी तरह जल जाए तो समझ जाइए कि शहद नकली है, मिलावटी है जबकि शुद्ध शहद कुछ देर के लिए ही आग पकड़ता है और बाद में बुझ जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…