इस रस से मिलेगा जबरदस्त ग्लो, जानें इस्तेमाल का तरीका
सौंदर्य बढ़ाने के लिए नींबू (Lemon) के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता रहा है। तो फायदेमंद भी होता है इसमें कोई शक नहीं। चेहरे पर नींबू (Lemon) के इस्तेमाल के कई फायदे हैं लेकिन अगर नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाया जाता…

सौंदर्य बढ़ाने के लिए नींबू (Lemon) के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता रहा है। तो फायदेमंद भी होता है इसमें कोई शक नहीं। चेहरे पर नींबू (Lemon) के इस्तेमाल के कई फायदे हैं लेकिन अगर नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाया जाता है, तो इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी हो जाती है।
स्किन की रंगत बदल जाना
नींबू (Lemon) के रस को चेहरे पर लगाने से अन ईवन स्किन टोन की प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए सांवले और डार्क स्किन टोन वालों को रोजाना नींबू के रस के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसका मतलब यह है कि आपकी स्किन कहीं-कहीं से साफ तो कहीं से काली नजर आ सकती है।
सनबर्न की प्रॉब्लम
आप अगर रोजाना नींबू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी स्किन सेंसटिव हो जाती है.इसीलिए, अगर आप बाहर जाने वाले हैं तो इसके इस्तेमाल से बचें। क्योंकि सूरज की किरणें सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं और सनबर्न जैसी प्रॉबलम भी हो सकती हैं।
स्किन पर जलन
नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाने से स्किन पर जलन की समस्या हो सकती है। इससे स्किन को बार-बार रगड़ने का मन करता है, जिससे स्किन पर रेडनेस की समस्या हो सकती है इसलिए चेहरे पर डायरेक्ट नींबू का रस नहीं लगाना चाहिए।
बदल सकता है त्वचा का पीएच लेवल
नींबू को डायरेक्ट त्वचा पर लगाने से स्किन के प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंच सकता है और यह पीएच लेवल को भी बदल देता है। जिस वजह से इरीटेशन और हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। तो इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें।
एक्ने की समस्या
चेहरे पर पहले से अगर पिम्पल्स हैं तो नींबू के इस्तेमाल से बचें क्योंकि इससे ये और ज्यादा हाइलाइट हो सकते हैं। नींबू के रस में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से पिम्पल्स फट जाते हैं और उनमें से खून निकलने लगता है।
चेहरे पर नींबू का रस लगाने का बेस्ट तरीका
नींबू के रस को पानी में मिलाकर लगाना चाहिए या फिर 5-6 बूंदें नींबू के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाना बेस्ट रहता है। वहीं, ड्राई स्किन एलोवेरा जेल के साथ आधा चम्मच ग्लिसरीन भी मिला सकते है। इसे टोनिंग क्रीम की तरह अप्लाई किया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
