इस तरह से लगाएं आईलाइनर, आंखों की खूबसूरती में लगेंगे चार-चांद
महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती में आंखों की अहम भूमिका होती हैं, आंखें ही उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं। ऐसे में चहरे के मेकअप के दौरान आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल और आईलाइन र(Eyeliner) , दोनों का इस्तेमाल…
महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती में आंखों की अहम भूमिका होती हैं, आंखें ही उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं। ऐसे में चहरे के मेकअप के दौरान आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल और आईलाइन र(Eyeliner) , दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इनका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है, जिससे आपकी आंखों को अट्रैक्टिव लुक मिल सके। इसके लिए आमतौर पर महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं, लेकिन हम आपको आईलाइनर (Eyeliner) और काजल के इस्तेमाल का सही तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप बिना पार्लर जाये अपनी आंखों को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।
काजल और आईलाइनर (Eyeliner) का सही इस्तेमाल
आईलाइनर (Eyeliner) आंखों के ऊपर लगाना चाहिए या नीचे? यह कई बार लोगों को नहीं पता होता। आईलाइनर मूल रूप से पलकों के बीच गैप को भरता है और फिर एक ग्लैमरस लुक देता है। जब आईलाइनर लगाते हैं तो, आंख और पलकों के बीच की त्वचा को ये उजागर करता है। इसलिए इसे अपनी पलकों पर लगाएं।
इसके बाद एक काजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ताजी नुकीली पेंसिल लें और फिर अपने आंखों की बाहरी कोने तक धीरे से सरकाएं। बाहरी कोनों के साथ-साथ पूरी वॉटरलाइन को लाइन करें। ऐसा करें कि ये लाइन अत्यधिक परिभाषित हो जाएं और आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ जाए।
इसके अलावा एक कंफ्यूजन ये भी होती है कि पहले आईलाइनर (Eyeliner) लगाना चाहिए और फिर काजल। ऐसे में काजल को अपने आंखों के नीचे वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद दोनों के बीच इस लाइनअप को भरें और फिर आंखों की खूबसूरती बढ़ाएं।
आंखें छोटी हैं, तो पूरी आंखों पर इसे लगाने से बचना चाहिए। इससे आपकी आंखें छोटी दिख सकती हैं। इसके बजाय, अपनी आंखों के बाहरी आधे हिस्से पर आईलाइनर (Eyeliner) लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
