24 घण्टे ऑनलाइन

बेजान बालों में जान डाल देगा ये मैजिकल तेल

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी स्किन के साथ-साथ बाल (Hair) भी बेजान हो जाते हैं। आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने (Hair Fall), डैंड्रफ, सफेद बाल या फिर ट्राई हेयर से…

24GhanteOnline
May 16, 2026
2 min read

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी स्किन के साथ-साथ बाल (Hair) भी बेजान हो जाते हैं।

आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने (Hair Fall), डैंड्रफ, सफेद बाल या फिर ट्राई हेयर से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए बाजार से मंहगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल (Oil) की मालिश भी जरूरी है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा मैजिकल तेल जिसके इस्तेमाल से आपके बाल हेल्दी, घने -लंबे और काले हो जाएंगे।

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को प्रोटीन देने के साथ-साथ मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

वहीं नीम की बात करें तो ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता है। वहीं गुलहड़ आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जानिए कैसे बनाएं ये मैजिकल तेल।

मैजिकल तेल (Oil) बनाने के लिए सामग्री



  • आधा लीटर नारियल तेल की।

  • एक छोटा कप करी पत्ता।

  • एक छोटा कप नीम की पत्तियां

  • एक चम्मच मेथी के बीज (रात भर भिगोए हुए)।

  • 100 ग्राम सूखे हुए आंवला (रात भर भिगोए हुए)।

  • गुलहड़ के फूल 3-4

  • कुछ गुलहड़ की पत्तियां


ऐसे बनाएं ये मैजिकल तेल (Oil) 


नारियल तेल को छोड़कर सभी चीजें एक ग्राइंडर पर डालकर एक अच्छा पेस्ट बनाएं। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें पेस्ट डाल दें और धीमी आंच में 30-35 मिनट पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें। जब तेल का रंग भूरा-काला हो जाएगा।  तो हैंस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक कंटेनर में स्टोर कर लें।

ऐसे करें इस्तेमाल



  • अगर आपके बाल ड्राई या फिर नॉर्मल है तो इसे रात में लगा लें और सुबह अच्छे से बालों को धो लें।

  • ऑयली हेयर हैं तो शैंपू करने से एक घंटा पहले इस तेल को लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…