सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर
आज के समय में बालों का सफेद (White Hair) होना और झड़ना एक आम समस्या है। कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग गए हैं, जो बेहद परेशान कर सकते हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए मार्केट में कई तरह के हेयर केयर…
आज के समय में बालों का सफेद (White Hair) होना और झड़ना एक आम समस्या है। कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग गए हैं, जो बेहद परेशान कर सकते हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए मार्केट में कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इनको लगाने के बाद बाल कुछ समय बाद ही बाल सफेद (White Hair) होने लग जाते हैं। इसलिए आपको चाहिए ऐसे घरेलू नुस्खे जो आपके बालों को जड़ से नेचुरली काला (Naturally Black) करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं ऐसा जबरदस्त घरेलू उपाय जिसके बाद आप मेंहदी लगाना भूल जाओगे।
इस तेल को बनाने के लिए चाहिए
आंवला
करी पत्ती
सरसों का तेल नारियल तेल
कैसे बनाएं तेल?
2 आंवलों को काट लें और उसमें थोड़ी सी करी पत्तियों को डालकर मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और उसमें सरसों का तेल या फिर नारियल तेल को मिला लें। अब इस तेल को आप धूप में 2-3 दिन के लिए रख सकते हैं। वहीं आप इस तेल को लोहे की कढ़ाई में डालकर 5-6 मिनट तक धीमीं आंच पर पका लें। रात भर के लिए इस तेल को कढ़ाही में रखा रहने दें। ठंडा होने के लिए इस तेल को छानकर निकाल लें और किसी बोतल में भरकर रख लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस तेल को बालों और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। आप लगाते समय तेल को हल्का सा गुनगुना कर सकते हैं और फिर बालों पर लगाए।
आप चाहें तो इस तेल को रात भर के लिए बालों पर लगा कर छोड़ दें और दूसरे दिन धोलें। या फिर 3-4 घंटे लगाने के बाद भी आप बालों को धो सकते हैं।
ये तेल बालों की ड्राइनेस को दूर करने में भी मदद करेगा और बालों को काला करने के साथ उनको झड़ने से भी रोकने में मदद करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
