24 घण्टे ऑनलाइन

वजन कम करेगा ये इस गोभी का सूप, देखें रेसिपी

आज के समय में लगभग हर घर में आपको कोई न कोई मोटापे का शिकार या वजन बढ़ने की समस्या से परेशान व्यक्ति मिल जाएगा। कोई जिम जाकर पसीना बहाता है तो कोई अपनी डाइट में सुधार करता है, लेकिन इसके बावजूद ऐसा बहुत कम ही देखने को…

24GhanteOnline
July 14, 2025
3 min read

आज के समय में लगभग हर घर में आपको कोई न कोई मोटापे का शिकार या वजन बढ़ने की समस्या से परेशान व्यक्ति मिल जाएगा। कोई जिम जाकर पसीना बहाता है तो कोई अपनी डाइट में सुधार करता है, लेकिन इसके बावजूद ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि लोगों का वजन घटता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा सूप (Soup) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कर आप हफ्तेभर में ही अपना वजन घटा सकते हैं। आइए जानते हैं इस सूप के बारे में और ये कैसे वजन घटाने में सहायक है।

पत्ता गोभी की सब्जी तो आपने खाई ही होगी, लेकिन क्या कभी आपने इसका सूप पिया है। दरअसल, पत्ता गोभी फाइबर से भरपूर सब्जी है और यह कैलोरी को बैलेंस करता है। इसमें विटामिन, खनिज और पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसका सूप आपके मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाकर शरीर के फैट को कम करने में सहायता करता है। इतना ही नहीं, यह खून को साफ करने के साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है।

पत्ता गोभी का सूप बनाने के लिए सामग्री



  • 1 पत्ता गोभी

  • 2-3 हरी मिर्च

  • 2 प्याज

  • 2-3 गाजर

  • 2-3 मशरूम

  • 1 टमाटर

  • 1 गुच्छा सेलेरी

  • 3-4 लहसुन की कलियां

  • धनिया पत्ती या एक चुटकी काली मिर्च

  • 4-5 कप पानी


सूप बनाने का तरीका


पहले सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके बाद एक कंटेनर में पानी उबलने के लिए गैस पर रख दें। जब पानी थोड़ा गरम हो जाए तो उसमें सभी सब्जियों को डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से चलाएं। फिर उसे ढंक दें और मध्यम आंच पर पकने दें। 15-20 मिनट पकने के बाद उसे उतार लें। अब आपका गर्मागर्म सूप तैयार है। इसमें आप स्वादानुसार नमक डाल लें और चाहें तो थोड़ी सी मिर्च भी डाल सकते हैं।

इस सूप का 7 दिन सेवन करने पर ही दिखने लगता है असर


पत्ता गोभी के इस सूप को आप नियमित तौर पर लें तो ज्यादा बेहतर है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन जल्दी से घट जाए इस सूप का सेवन जरूर करें। इसके साथ फलों का भी सेवन करना अति उत्तम है, क्योंकि सिर्फ सूप पीने से हो सकता है कि शरीर में कमजोरी आ जाए। इसलिए बेहतर है कि आप हेल्दी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…