24 घण्टे ऑनलाइन

डेड स्किन जमने से होती हैं होंठों के कालेपन की समस्या, करें ये उपाय

सर्दियों के इस मौसम में त्वचा की एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती हैं। खासतौर से होंठों (Lips) पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं क्योंकि पानी की कमी और नमी के घटने की वजह से होंठ रूखे और काले पड़ने लगते हैं। होंठों पर…

24GhanteOnline
December 22, 2025
3 min read

सर्दियों के इस मौसम में त्वचा की एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती हैं। खासतौर से होंठों (Lips) पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं क्योंकि पानी की कमी और नमी के घटने की वजह से होंठ रूखे और काले पड़ने लगते हैं। होंठों पर पपड़ी और डेड स्किन जमती चली जाती हैं। यह बढ़ता जाता हैं तो होंठों से खून भी आ सकता हैं। इन्हें नरम और मुलायम बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जो डेड स्किन हटाने के साथ ही होंठों के कालेपन (Dark Lips) की समस्या से भी निजात दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

कॉफी से स्क्रबर करें

डेड स्किन को निकालने के लिए होंठों (Lips) को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी त्वचा, होंठों के लिए एक बेहतरीन घरेलू स्क्रबर है। इसके लिए आधे चम्मच कॉफी पाउडर में मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए निकाल दें। इसके बाद आप होंठों पर लिप बाम लगा दें। इससे होंठों की डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी

रोज लगाएं लिप बाम

जिस तरह त्वचा को मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है, उसी तरह होंठों (Lips) को भी मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने होंठों पर लिप बाम लगा सकते हैं। दिन में 2-3 बार लिप बाम जरूर लगाएं।

गुलाब जल

गुलाब जब होंठों (Lips) की डेड स्किन को निकालने का एक आसान उपाय है। इससे होंठों की पपड़ी धीरे-धीरे निकलने लगती है, होंठ मुलायम बनते हैं। इसके लिए गुलाब जल, ग्लिसरीन लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे होंठों पर लगाएं। आप ऐसा रात को सोते समय कर सकते हैं। इससे सुबह काफी हद तक डेड स्किन निकल जाएगी।

खुद को हाइड्रेट रखें

सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं, इससे हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इसका असर त्वचा के साथ ही होंठों पर भी दिखाई देता है। शरीर में पानी की कमी होने पर होंठ ड्राय हो जाते हैं, होंठों पर डेड स्किन जमा हो जाती है। इसलिए डेड स्किन को हटाने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

नारियल तेल से होंठों की मालिश करें

नारियल का तेल सेहत, त्वचा के साथ ही होंठों के लिए भी लाभकारी होता है। होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इससे होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। इस दौरान होंठों पर जमा डेड स्किन निकल जाएगी। फिर होंठों को साफ करें, लिप बाम लगा लें।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। होंठों की डेड स्किन को निकालने में भी एलोवेरा कारगर है। इसमें मौजूद तत्व होंठों को नरम और मुलायम बनाते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे अपने होंठों पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर दिन में 2-3 बार लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…