रामलला वीआईपी दर्शन के नाम पर धन उगाही, राम मंदिर के बाहर तीन दलाल धरे गए
अयोध्या। यूपी में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) परिसर पुलिस चौकी पुलिस ने राम गुलेला बैरियर पर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन का पास उपलब्ध कराने के नाम पर धन उगाही करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार…
अयोध्या। यूपी में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) परिसर पुलिस चौकी पुलिस ने राम गुलेला बैरियर पर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन का पास उपलब्ध कराने के नाम पर धन उगाही करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बैरियर पर तैनात मुख्य आरक्षी राशिद ने उन्हें इसकी सूचना दी, जिस पर कार्रवाई की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र सिंह व बृजवासी निवासी धौलपुर राजस्थान व संदीप पता अज्ञात के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना राम जन्मभूमि में केस दर्ज कराकर तीनों का चालान कर दिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
