काला कुकर मिनटों में बन जाएगा नया जैसा, ट्राई करें ये टिप्स
रसोईघर में महिलाओं का सबसे पसंदीदा बर्तन अगर प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) को कहा जाए तो गलत नहीं होगा। समय की कमी हो या भोजन का स्वाद रखना हो बरकरार, कुकर हर समस्या को झट से दूर कर देता है। लेकिन कुकर के साथ समस्या तब…
रसोईघर में महिलाओं का सबसे पसंदीदा बर्तन अगर प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) को कहा जाए तो गलत नहीं होगा। समय की कमी हो या भोजन का स्वाद रखना हो बरकरार, कुकर हर समस्या को झट से दूर कर देता है। लेकिन कुकर के साथ समस्या तब आती है, जब थोड़ी सी लापरवाही की वजह से वो कई बार जलकर काला हो जाता है। जले हुए कुकर के दाग आसानी से नहीं छुड़ाए जाते। इन्हें साफ करने के लिए महिलाओं को क़ड़ी मेहनत करनी पड़ती है। बावजूद इसके मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आपके साथ भी कई बार ऐसा हो चुका है तो ये किचन टिप्स अपनाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
जले हुए कुकर (Pressure Cooker) को साफ करने के टिप्स-
सेंधा नमक-
जले हुए प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) को साफ करने के लिए आप कुकर में 4 गिलास पानी के साथ 2-3 चम्मच सेंधा नमक डालकर कुछ देर के लिए उबाल लें। थोड़ी देर तक कुकर में पानी उबालने के बाद पानी को फेंककर स्क्रबर से कुकर को रगड़ कर साफ कर लें।
प्याज का रस-
प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) से जले हुए जिद्दी दाग और चिकनाई को साफ करने के लिए प्याज का रस और सिरका का ये उपाय आजमाएं। इस उपाय को करने के लिए 4-5 चम्मच प्याज का रस और समान मात्रा में ही सिरका लेकर प्रेशर कुकर में डालकर इस मिश्रण से कुकर को रगड़कर साफ कर लीजिए।
गर्म पानी-
कुकर (Pressure Cooker) से जले हुए दाग साफ करने के लिए सबसे पहले कुकर में उस जगह तक पानी भर लें, जहां दाग लगे हुए हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी उस लेवल से थोड़ा ज्यादा भरना है, जहां तक दाग लगे हुए हैं। अब कुकर में पानी को 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें। जब कुकर ठंडा हो जाए, तब इसमें 2 बूंद डिशवॉशिंग लिक्विड डालकर रगड़ते हुए साफ कर लें।
बेकिंग सोडा-
कुकर (Pressure Cooker) की सतह पर 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ कुछ बूंद पानी डालकर स्क्रबर की मदद से प्रेशर कुकर को धीरे-धीरे रगड़ते हुए साफ कर लें। इस उपाय को करने से कुकर का कालापन मिनटों में साफ हो जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
