TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के गोघाट में टीएमसी के एक नेता का खून से लथपथ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। परिवार ने चुनाव के बाद हुई हिंसा के चलते हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई…
पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के गोघाट में टीएमसी के एक नेता का खून से लथपथ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। परिवार ने चुनाव के बाद हुई हिंसा के चलते हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक नकुंडा पंचायत के कोटा गांव में टीएमसी नेता सहदेव बाग का खून से लथपथ शव एक स्थानीय पार्टी कार्यालय के पास एक नाले से बरामद किया गया। उनके चेहरे और नाक पर गंभीर चोट के निशान थे। आरोप है कि उनकी हत्या घर के पास की गई थी और शव को तृणमूल पार्टी कार्यालय के पीछे फेंक दिया गया।
बताया जा रहा है कि सहदेव बाग जिनकी उम्र 40 साल थी वो कल से लापता थे। रविवार (10 मई) को उनका शव टीएमसी कार्यालय के पास मिला। मृतक के परिवार ने बीजेपी पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। मृतक एक स्थानीय पंचायत सदस्य के पति थे। उनकी पत्नी चीना बाग नकुंडा पंचायत से तृणमूल कांग्रेस की सदस्य हैं।
मृतक की पत्नी ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि सहदेव कल रात घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। वहीं आज सुबह इलाके के लोगों ने सहदेव का शव पड़ा हुआ देखा। शव के सिर पर चोट के निशान थे वहीं शव के पास एक mugur भी मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
