घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार
अगर चेहरे पर ग्लो हो न हो तो हर मेकअप फीका नजर आता है। समय की कमी या बजट की कमी के चलते अगर आप पार्लर नहीं जा पा रही हैं आज हम आपको मात्र चार स्टेप से खास फेशियल (Facial) ट्रिक बताने जा रहे है जिससे आप पार्लर जैसा निखार…

अगर चेहरे पर ग्लो हो न हो तो हर मेकअप फीका नजर आता है। समय की कमी या बजट की कमी के चलते अगर आप पार्लर नहीं जा पा रही हैं आज हम आपको मात्र चार स्टेप से खास फेशियल (Facial) ट्रिक बताने जा रहे है जिससे आप पार्लर जैसा निखार घर पर ही पा सकती है। इसके फौरन आपके चेहरे पर चमक दिखाई देने लगेगी।
बेसन से करें फेशियल (Facial)
स्टेप 1
क्लींजर फेशियल (Facial) शुरु करने से पहले चेहरे को साफ करना बेहद जरुरी है। इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर रखने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें। कम से कम पांच मिनट मसाज करने के बाद स्किन को साफ कर लें। इस क्लींजर से आपका चेहरा चुटकियों में साफ हो जाएगा।
स्टेप 2
फेशियल (Facial) के दूसरे स्टेप में चेहरे को टोन करें। इसके लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर चेहरे और गर्दन पर इसे लगाएं और बीस मिनट के बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन साफ हो जाएगी।
स्टेप 3
चेहरे के लिए स्क्रबिंग बहुत जरुरी है। इससे चेहरे की डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच पिसा ओट्स, दो चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे पूरे चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को धो लें।
स्टेप 4
बेसन का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच दूध की मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें। पैक सूखने के बाद पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
