बढ़ते वजन को करना है कम, तो अपनाए ये उपाए
आजकल की जीवनशैली में परिवर्तन की वजह से हमारे खाने-पीने की आदतों में बदलाव हो रहा है, जिससे मोटापा (Weight) बढ़ना एक आम समस्या हो गई है और फिर वजन कम करना बहुत ही कठिन काम होता है और इसके लिए लोग बहुत सारे तरीकों को…
आजकल की जीवनशैली में परिवर्तन की वजह से हमारे खाने-पीने की आदतों में बदलाव हो रहा है, जिससे मोटापा (Weight) बढ़ना एक आम समस्या हो गई है और फिर वजन कम करना बहुत ही कठिन काम होता है और इसके लिए लोग बहुत सारे तरीकों को अपनाते है. दुबले होने के लिए किसी ना किसी तरीके को अपनाते रहते है पर उसके बाद भी दुबले नहीं हो पाते है लेकिन आपको हम जो तरीके बता रहे है वो मोटापा घटाने के लिए बिल्कुल आसान है जो वजन कम करने में आपकी मदद करेंगे।
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप हर दिन व्यायाम करें। व्यायाम करने से न सिर्फ आपका वजन घटेगा एवं तोंद भीतर चले जाएगी बल्कि आपको दिल से लेकर ब्लड प्रेशर तक की कई तरह की बीमारियां नहीं होंगी। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। आप खूब पैदल चलें और रनिंग करें। इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाएगा और आपकी तोंद भी अंदर चले जाएगी। वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आदतों में सुधार करें। सुबह जल्दी उठें और हर रोज गुनगुना पानी पिएं। दरअसल गुनगुना पानी वजन घटाने के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है। आप हर सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं और फिर देखिए कैसे कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगेगा। आप दिनभर में भी नियमित अंतराल में ठंडे की जगह गर्म पानी ही पिएं। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी और वजन भी कम होगा। वजन घटना के लिए जरूरी है कि आप एकदम वक्त पर खाना खाएं और सुबह का नाश्ता कभी भी न छोड़ें। दरअसल, सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सुबह का नाश्ता करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जिसकी वजह से आप खुद को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। सुबह के नाश्ते में आप ओट्स, अंडा एवं ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा और फल आदि चीलें लें। अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है।अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
