24 घण्टे ऑनलाइन

चिपचिपी गर्मियों में चेहरा बनेगा चमकदार, टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल

स्किन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करते हुए इसे चमकदार व मुलायम बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल होता आया हैं जिसमें से एक हैं टमाटर (Tomato ) । टमाटर में ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-फंगल और ऐंटी एजिंग, विटामिन सी जैसे…

24GhanteOnline
June 24, 2026
5 min read

स्किन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करते हुए इसे चमकदार व मुलायम बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल होता आया हैं जिसमें से एक हैं टमाटर (Tomato ) । टमाटर में ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-फंगल और ऐंटी एजिंग, विटामिन सी जैसे गुण होते है जिसके चलते इसका इस्तेमाल कई फेस पैक में किया जाता हैं। टमाटर में पोटेशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी और मैग्नीशियम उपलब्ध होते हैं जो चहरे की क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करते हुए स्किन की समस्याओं को दूर करने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर टमाटर (Tomato )  को एक ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर भी क्यों देखा जाता हैं और यह स्किन को कैसे फायदा पहुंचाता हैं।

चेहरे को सनबर्न से बचाए


टमाटर (Tomato )  सनस्क्रीन का विकल्प नहीं है, लेकिन टमाटर में मौजूद लाइकोपीन यूवी किरणों से स्किन को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। 2006 के एक अध्ययन में पाया गया कि टमाटर वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करने से 10-12 सप्ताह के बाद लोगों में यूवी रेडिएशन के प्रति संवेदनशीलता में कमी थी। टमाटर सूरज की क्षति के जोखिम को कम कर सकता है। फिर भी सनबर्न और त्वचा के कैंसर से बचने के लिए हमेशा एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन का उपयोग करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

डेड स्किन हटाता है


डेड स्किन को हटाने में टमाटर (Tomato ) बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, टमाटर में एक बेहतरीन स्क्रब की तरह काम करता है और फेस क्लीनजिंग में मददगार है। दरअसल, जब आप चेहरे पर टमाटर का गुदा लगाते हैं तो ये आपके स्किन के पोर्स को अंदर से साफ करता है और डेड स्किन का सफाया करता है। इसके साथ ही ये इन पोर्स में हाइड्रेशन भी बनाए रखता है और त्वचा की ताजगी बढ़ाता है।

चेहरे के घाव जल्दी भरे


कई बार शेविंग, थ्रेडिंग या वैक्स के दौरान चेहरे पर चोट लग जाती है या फिर घाव बन जाता है। ऐसे में टमाटर फायदेमंद हो सकता है। टमाटर त्वचा के घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकता है। अमेरिकी कृषि विभाग के न्यूट्रीएंट्स डेटाबेस के अनुसार 1 कप टमाटर में लगभग 30 ग्राम विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी आमतौर पर स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। यह नए टिश्यू के विकास को बढ़ावा दे सकता है, जो चेहरे या स्किन के घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।

दाग धब्बे ठीक करता है


टमाटर (Tomato ) में बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन, विटामिन सी और ई जैसे कई एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं, जो त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। पर इन तत्वों का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये दाग-धब्बों को ठीक करने में मददगार है। ये पहले तो स्किन को अंदर से रिफ्रेश करता है और फिर धीमे-धीमे इसे अंदर से साफ करने लगता है। जैसे जैसे इसके बायोएक्टिव गुण त्वचा की हीलिंग करते जाते हैं वैसे वैसे स्किन से दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा कोलेजन स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए बर आपको टमाटर काटना है और इसे अपने चेहरे पर रगड़ना है।

एजिंग के लक्षण कम करे


टमाटर (Tomato )  एंटी एजिंग का भी कम कर सकता है। टमाटर में विटामिन-बी1, विटामिन-बी3, विटामिन-बी5, विटामिन-बी6 और विटामिन-बी9 पाया जाता है। इन विटामिन में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। चेहरे पर टमाटर लगाने से झुर्रियों व फाइन लाइंस से छुटकारा मिल सकता है। विटामिन-बी स्किन सेल्स की मरम्मत करने में मदद करता है। इसके अलावा, ये सभी विटामिन हाइपरपिगमेंटेशन और सूरज की क्षति को भी कम कर सकते हैं।

मुंहासे रोकता है


मुंहासे आमतौर पर गंदगी या बैक्टीरिया के कारण होते हैं जो त्वचा में फंस जाते हैं या तेल भी छिद्रों में फंस जाता है। इससे आपके चेहरे की त्वचा पर कई तरह के दाग-धब्बे हो जाते हैं। टमाटर में विटामिन ए, सी और के होते हैं, और इसमें अम्लीय गुण भी होते हैं। ये आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें गहरी सफाई के गुण होते हैं। टमाटर का इस्तेमाल मुंहासों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये ब्रेकआउट को रोकने में मदद करता है।

चेहरे को मॉइश्चराइज करे


टमाटर (Tomato ) चेहरे की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। टमाटर फेस पैक लगाने से ड्राई या सूखी स्किन से छुटकारा मिल सकता है। टमाटर में पोटेशियम अधिक होता है। एक शोध के अनुसार पोटेशियम की कमी ड्राई स्किन की समस्या को बढ़ा सकती है। हालांकि, इसके लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि टमाटर के रस का उपयोग अन्य मॉइश्चराइजर की तरह लाभ प्रदान कर सकता है या नहीं।

त्वचा के ऑयल को कम करने के लिए


त्वचा की देखभाल के लिए टमाटर बेहद फायदेमंद है। अगर आपकी त्वचा तैलीय या मुंहासे वाली है, तो टमाटर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। तैलीय त्वचा काफी परेशान करने वाली हो सकती है। टमाटर इसका मुकाबला करने और आपकी त्वचा से तेल की मात्रा को कम करने में बहुत अच्छा काम करता है।

स्किन व्हाइटनिंग में मददगार


स्किन व्हाइटनिंग में टमाटर काफी कारगर तरीके से काम करता है। ये स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और चेहरे की रंगत और बनावट को बेहतर बनाता है। आप इसे कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि आप इससे फेस पैक बना कर लगा सकते हैं। आप इसे रेगुलर स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और चाहें तो आप इसे टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…