वीकेंड पर इन जगहों पर जाएँ घूमने, रोमांस का मज़ा हो जाएगा दोगुना
गर्मियों के मौसम में भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ गर्मियों में कहीं घूमने (Travel)…
गर्मियों के मौसम में भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ गर्मियों में कहीं घूमने (Travel) का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको दक्षिण भारत की पाँच ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ जाकर आपको शांति का अनुभव होगा और आपके रोमांस का मज़ा दोगुना हो जाएगा।
घूमने (Travel) की पांच बेस्ट जगह :
मुन्नार (केरल):
अगर आप भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए किसी शांत और ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो मुन्नार आपके लिए बेहतरीन जगह है। मुन्नार, केरल के इडुक्की जिले में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ की हरी-भरी वादियों में रोमांस भरा हुआ है, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह जगह इतनी ख़ूबसूरत और रोमांटिक है कि हर कपल यहाँ आने के लिए मजबूर हो जाता है।
ऊटी (तमिलनाडु):
तमिलनाडु में घूमने-फिरने की कई रोमांटिक और ख़ूबसूरत जगहें हैं। इन्ही में से एक है ख़ूबसूरत और हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ ऊटी, जो किसी जन्नत से कम नहीं है। ऊटी बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जिसे कई बॉलीवुड फिल्मों में फिल्माया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चारों तरफ सुंदर पहाड़ियों से घिरे होने की वजह से इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ रोमांस का मज़ा ही अलग है।
कोडैकनाल (तमिलनाडु):
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में घूमने-फिरने की अनेकों जगहें हैं, जहाँ जानें के बाद आपका वापस आने का मन ही नहीं होगा। इन्ही में से एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है, कोडैकनाल। यह दक्षिण भारत के सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। भयंकर गर्मी से तंग आ गए हैं, तो अपने पार्टनर के साथ यहाँ ज़रूर जाएँ। यहाँ की शांत और मनोरम घाटी में पार्टनर का साथ हो तो आप जीवन के सारे गम भूल जाएँगे।
कुर्ग (कर्नाटक):
भले ही पूरी दुनिया में घूमने की कई जगहें क्यों न हो, लेकिन भारत की बात ही अलग है। यही वजह है कि हर साल हजारों पर्यटक यहाँ खींचे चले आते हैं। दक्षिण भारत का कुर्ग भी इन्ही में से एक है, जहाँ दुनियाभर के पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। कुर्ग के कण-कण में रोमांस भरा हुआ है। अपनी अद्भुत ख़ूबसूरती की वजह से ही इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
अराकू घाटी (आंध्र प्रदेश):
दक्षिण भारत अपनी ख़ूबसूरती और परंपरा के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में स्थित अराकू घाटी ज़रूर जाना चाहिए। यह बहुत ही ख़ूबसूरत और अनोखी जगह है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहाँ जानें वाले लोगों को यहाँ के ख़ूबसूरत नज़ारों से प्यार हो जाता है। यहाँ रोमांस का मज़ा ही अलग है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
