24 घण्टे ऑनलाइन

झड़ते बालों में करें ये उपाय, मिलेंगे घने हेयर

अमरूद का फल से लेकर इसकी पत्तियों (guava leaves) तक का इस्तेमाल पाचन को दुरूस्त रखने से लेकर हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं के लिए किया जाता है। अमरूद की पत्तियां तो बालों को झड़ने से रोकने में बेहद कारगर हैं। एक बार जब आप…

24GhanteOnline
July 12, 2025
2 min read

अमरूद का फल से लेकर इसकी पत्तियों (guava leaves) तक का इस्तेमाल पाचन को दुरूस्त रखने से लेकर हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं के लिए किया जाता है। अमरूद की पत्तियां तो बालों को झड़ने से रोकने में बेहद कारगर हैं।

एक बार जब आप अमरूद की पत्तियों (guava leaves) का इस्तेमाल करने लगेंगी तो आप महसूस करेंगी कि बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट और घने हो गए हैं। तो आइए जानते हैं इसे अप्लाई करने का सही तरीका।

सामग्री


15-20 अमरूद की पत्तियां, 1 लीटर पानी, पैन ब्यॉलिंग के लिए, स्ट्रेनर (छलनी)

कैसे बनाएं



  • पैन में पूरा पानी डालकर इसे उबालने के लिए गैस पर रख दें।

  • अब इसमें अमरूद की पत्तियां डाल दें।

  • अब इस मिश्रण को कम से कम बीस मिनट और उबालें।

  • पानी को छान लें और ठंडा कर लें।


कैसे लगाएं



  • बालों को शैंपू अच्छी तरह शैंपू से साफ कर लें। लेकिन कंडिशनर का इस्तेमाल न करें।

  • जब ये पूरी तरह से सूख जाएं तो दो हिस्सों में बांट लें। इस पर अमरूद की पत्तियों वाला पानी अच्छी तरह से अप्लाई करें।

  • स्कैल्प को हल्के हाथों से कम से कम 8-10 मिनट तक मसाज करें जिससे सॉल्यूशन सही तरीके एब्जॉर्ब हो जाए।

  • इस सॉल्यूशन को कम से कम दो घंटे तक लगाकर रखें। बालों को टॉवेल से लपेट भी सकती हैं।

  • दो घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।


कब लगाएं


अगर आप लगातार झड़ते बालों से परेशान हैं और कोई परमॉर्नेंट सॉल्यूशन नहीं मिल रहा तो इस सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें। हफ्ते में तीन बार जरूर लगाएं। लेकिन अगर आप लंबे और चमकदार बालों की चाह रखती हैं तो हफ्ते में दो बार का इस्तेमाल काफी होगा।

इन बातों का ध्यान



  • बालों में लगाने से पहले सॉल्यूशन को अच्छी तरह ठंडा कर लेना जरूरी है। ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं। रूम टेंपरेचर पर ही ठंडा करें।

  • सॉल्यूशन लगाने के बाद बाल धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये स्कैल्प को ड्राई बना सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…