24 घण्टे ऑनलाइन

पेट दर्द में इससे करें इलाज

गलत लाइफस्टाइल और खराब खान-पान से अक्सर अपच की समस्या हो जाती है, जिसके कारण पेट में दर्द होता है। जब खाना पेट के अंदर जाने के बाद पचता नहीं है तो आधा पचा हुआ भोजन शरीर के लिए हानिकारक हो जाता है। अपच के कारण पेट में…

24GhanteOnline
October 24, 2025
4 min read

गलत लाइफस्टाइल और खराब खान-पान से अक्सर अपच की समस्या हो जाती है, जिसके कारण पेट में दर्द होता है। जब खाना पेट के अंदर जाने के बाद पचता नहीं है तो आधा पचा हुआ भोजन शरीर के लिए हानिकारक हो जाता है। अपच के कारण पेट में दर्द के अलावा कई और स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं। कच्ची इमली (Tamarind) एसिडिटी और खून से संबंधित विकारों में फायदेमंद होती है। वहीं पकी इमली पाचनतंत्र में लाभ पहुंचाती है। इमली के कई औषधीय गुण हैं।इमली के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्टी करती है। इमली में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन सी, आयरन आदि मौजूद होते हैं। ये सभी शरीर को हेल्दी रखते हैं। इमली एक ऐसा पौधा है जिसमें मौजूद कई प्रकार के सक्रिय यौगिकों के कारण, इसके बहुत से मेडिसिनल फायदे होते हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम टैमेरिन्डस इंडिका एल। है, जो लेग्यूमिनोसे (फेबेसी) फैमिली से संबंधित है। लगभग पूरे भारत में इसकी खेती की जाती है। जानें इमली खाने के फायदे।

घातक कैंसर का रिस्क करे कम

इमली (Tamarind) के गूदे में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसे पत्ते, फलियां, छाल और लकड़ी को कई तरह से इस्तेमाल में लाया जाता है। इमली के सेवन से आप घातक बीमारी कैंसर से बचे रह सकते हैं। इमली में मौजूद फाइटोकेमिकल्स में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। साथ ही बीटा-कैरोटीन भी होता है। शोध के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट्स के कई फायदे होते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। एंटीऑक्सिडेंट सेल डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स को कम कर सकते हैं। नतीजतन, यह कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

बेहतर इम्युनिटी

एंटी-ऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होती है। इमली (Tamarind) में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिस वजह से यह इम्युनिटी बढ़ाने और बीमारियों से लड़ने के लिए फायदेमंद होता है। यह इनफ्लेमेशन को कम करने में भी काफी फायदेमंद होती है, जो इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।इमली में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे सीमित मात्रा में ही इमली का सेवन करें।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

पोटेशियम नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इमली पोटेशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी भारी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनोइड्स जैसे पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

वजन घटाने

इमली (Tamarind) फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती है इसलिए ये आपके मेटाबॉलिज्म में बढ़ावा दे सकती है। इमली को डाइट में शामिल कर वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

मस्तिष्क और नर्व फंक्शन रखे दुरुस्त

इमली (Tamarind) में बी विटामिन मुख्य रूप से बी 6, थायमिन या बी1 और फोलेट या विटामिन बी9 भरपूर होता है। ये विटामिन सेहत के लिए अच्छे होते हैं। साथ ही, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के सुचारू कामकाज के लिए भी जरूरी हैं। ये नर्व फंक्शन को उत्तेजित करते हैं और मांसपेशियों की वृद्धि में भी सुधार करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो ब्रेन टिशू को क्षति ग्रस्त होने से बचाते हैं।

लिवर को रखे हेल्दी

इमली में एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो यह लीवर को रैडिकल चोट से बचाता है। इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड की उच्च सांद्रता भी होती है। साथ ही भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। शोध से पता चलता है कि इसके फलों के अर्क के सेवन से लिवर पर सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि आपको फैटी लिवर की बीमारी है तो इसका सेवन करने से लाभ पहुंच सकता है।

कोलेस्ट्रॉल

इमली में अच्छी मात्रा में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड होते हैं और यही कारण है कि इमली एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है और आपके शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है।

बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए

बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए हम कई तरह के शैम्पू, तेल आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम डाइट में शामिल कर बालों को मजबूत और हेल्दी रख सकते हैं और उन्हीं में से एक है इमली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…