24 घण्टे ऑनलाइन

दोमुंहे बालों पर अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगा छुटकारा

खराब खानपान का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो ना केवल हमारे शरीर को लगता है बल्कि उसका असर चेहरे की स्किन और बालों पर भी पड़ता है। रही सही कसर प्रदूषण पूरी कर देता है जिसकी वजह से दोमुंहे बाल…

24GhanteOnline
March 2, 2026
2 min read

खराब खानपान का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो ना केवल हमारे शरीर को लगता है बल्कि उसका असर चेहरे की स्किन और बालों पर भी पड़ता है। रही सही कसर प्रदूषण पूरी कर देता है जिसकी वजह से दोमुंहे बाल (split hair) हो जाते हैं। दोमुंहे (split hair) बाल ना केवल बालों की ग्रोथ रोक देते हैं बल्कि बालों को धीरे धीरे खराब भी कर देते हैं। अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो हम आपको इसका देसी नुस्खा बताते हैं।

शहद


दोमुंहे बालों की समस्या से शहद आपको निजात दिला सकता है। शहद स्किन के लिए तो अच्छा होता है साथ ही ये बालों के लिए भी गुणकारी होता है। इसके लिए बस आप शहद में गुलाबजल को मिलाएं। इस मिश्रण को दोमुंहे बालों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको दोमुंहे बालों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

बादाम का तेल


बादाम के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है। इसके अलावा मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होता है। दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बस आप आधे ऐवोकाडो में एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। खासतौर पर दोमुंहे बालों पर। इसके साथ ही इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। कुछ देर तक बालों पर इसे लगा रहने दें और फिर शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से दोमुंहे बाल ठीक हो जाते हैं।

मॉश्चराइज करना जरूरी


दोमुंहे बाल होने पर बालों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस बात का ख्याल रखें कि बालों को धोने से पहले नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल को बालों पर कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें। नारियल का तेल बालों को मॉश्चराइज करेगा। इसके साथ ही बालों को डमैज होने से बचाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…