24 घण्टे ऑनलाइन

काली गर्दन फिर से होगी गोरा, करें ये उपाय

चांद सा रोशन चेहरा और काली गर्दन (dark neck) , भला ये कैसा मेल है। हम अपने चेहरें पर जितना ध्यान देतें है उतना हम अपनी गर्दन पर नहीं देतें है जिसकी वजह से गर्दन का रंग (dark neck) धीरे धीरे चेहरे की तुलना में फीका पड़ता…

24GhanteOnline
November 13, 2025
3 min read

चांद सा रोशन चेहरा और काली गर्दन (dark neck) , भला ये कैसा मेल है। हम अपने चेहरें पर जितना ध्यान देतें है उतना हम अपनी गर्दन पर नहीं देतें है जिसकी वजह से गर्दन का रंग (dark neck) धीरे धीरे चेहरे की तुलना में फीका पड़ता जाता है या फिर काला हो जाता है, जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है, आज हम इसी समस्‍या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताएगें, तो जरा ध्‍यान दीजियेगा

# कच्चा दूध आपकी त्वचा को साफ़ करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्दन का काला (dark neck) होना सालों से गर्दन के भाग पर गन्दगी का जमते रहना हो सकता है। गर्दन एक ऐसा स्थान है, जिसे हम देख नहीं सकते और जहां हमारे हाथ नहीं पहुँच पाते। अतः हम इसकी साफ़ सफाई के बारे में ज़्यादा ध्यान नहीं देते।

एक कप कच्चा दूध लें, इसमें रुई का टुकड़ा डुबोएं तथा अपनी गर्दन के उस भाग पर लगाएं, जहाँ आपको काली त्वचा दिख रही हो। इसका प्रयोग कई बार करें। आप यह देख पाएंगे कि दूध का रंग सफ़ेद से काला होता जा रहा है। इसका अर्थ यह हुआ कि आपकी त्वचा भी साफ़ होती जा रही है।

# ग्वारपाठे की मदद से भी आप गर्दन के कालेपन (dark neck) से छुटकारा पा सकतें है। ग्वारपाठे के छील कर उसके गुद्दे को गर्दन पर धीरे धीरे लगाय, २० मिनट बाद ठन्डे पानी से साफ़ कर ले, ऐसा कुछ दिन करें और आप पाहेंगे की आपकी काली गर्दन गोरी होने लग गई है।

# आलू के रस से भी आप अपनी काली गर्दन (dark neck) को गोरा कर सकतें है, काचें आलू का रस या फिर कच्चा आलू भी आप गर्दन पर लगा सकतें है, कुछ देर गर्दन पर लगाय रखने के`बाद ठन्डे पानी से धो ले, हफ्ते में दो बार इस प्रयोग को कर सकतें है।

# केले और जैतून का मिलन आपको चमकती त्वचा प्रदान कर सकता है क्योंकि दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण उच्च मात्रा में होते है। इनके नियमित इस्तेमाल से काली गर्दन को गोरा किया जा सकता है। एक ज्‍यादा पका केला लेकर उसका पेस्ट बना लें और इस पेस्‍ट में कुछ बूंदे जैतून तेल मिलाकर इसे अपनी गर्दन पर 10 मिनट के लिये लगा लें। 10 मिनट के बाद अपनी गर्दन को धोकर पानी को थपथपाते हुए सुखा लें। गले की त्वचा में निखार लाने के लिए इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

# प्राकृतिक रूप से उपलब्ध टमाटर त्वचा के काले पड़ गए भागों को साफ़ करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपकी गर्दन के पीछे सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से कालापन पड़ जाता है।

त्वचा की यह काली परत एक दिन में पैदा नहीं होती, बल्कि इसे इस रूप में आने में कई साल लग जाते हैं। इस उपचार के लिए टमाटर का एक भाग काटें और इसके रसभरे भाग को अपनी गर्दन के उस हिस्से पर रगड़ें, जिस जगह पर कालापन पड़ गया है। इसका प्रयोग करने के 20 मिनट बाद तक प्रतीक्षा करें और फिर इसे सादे पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…