पेट की इस समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा
क्या आपके साथ में भी ऐसा होता है कि हेवी खाना खाने के बाद जींस बंद कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे आहारों को खाना जिनसे गैस (problem of flatulence) बनती है या शरीर में पानी जमा रह जाता है एक अहम कारण हो सकता है लेकिन…
क्या आपके साथ में भी ऐसा होता है कि हेवी खाना खाने के बाद जींस बंद कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे आहारों को खाना जिनसे गैस (problem of flatulence) बनती है या शरीर में पानी जमा रह जाता है एक अहम कारण हो सकता है लेकिन कभी-कभी जब आप कुछ ऐसे आहार खा लेते हैं जिनसे पेट फूलने (problem of flatulence) की समस्या होने लगती है।
तो आज हम आपको बताते हैं वो ऐसे आहार जिनसे आपको पेट फूलने की समस्या दूर हो सकती है –
दही -
सभी डेयरी उत्पाद गैस का कारण नहीं बनते, चीज़ और दूध से पेट फूलने की समस्या हो सकती है, लेकिन ग्रीक योगर्ट आपके पेट फूलने की समस्या को दूर कर सकता है। वो ऐसे क्योंकि दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं और पेट फूलने की समस्या को दूर करते हैं। प्रोबायोटिक दही का सेवन आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखते हैं।
खीरा -
बहुत सारा पानी पीने और एक उच्च पानी की मात्रा के साथ फल और सब्जियां खाने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है। खीरा एक ऐसा उदहारण है जो पेट फूलने की समस्या को कम करता है।
खीरे के साथ-साथ तरबूज, अंगूर और अनानास पेट फूलने की समस्या के लिए बेहद अच्छे हैं। अनानास में पोटेशियम होता है जो पानी को बनाए रखने में मदद करता है, यही कारण है कि यह एंटी-ब्लोटिंग स्नैक के रूप में भी बेहतर काम करता है।
अदरक -
गले के संक्रमण से लेकर पेट में दर्द तक, अदरक पूरे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है और उनमें से पेट फूलने की समस्या भी है। यह आंतों की ऐंठन को भी कम करता है और मतली की परेशानी को भी दूर करती है।
केला -
केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा होता है। पेट फूलने की समस्या के लिए आप केले खा सकते हैं।
ओट्स -
ओट्स घुलनशील फाइबर में अधिक होता है, और यह स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट कब्ज या गैस को दूर करने में मदद करते हैं। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए आप ओट्स खा सकते हैं। इसके अलावा आप सेब, स्ट्रॉबेरी, नाशपाती भी खा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
