आज बनाइए पाइनएपल लस्सी, पीकर हो जायेंगे मदहोश
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखने और खुद को तरोताजा करने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ पीना पसंद करते हैं। आम के पना से लेकर लस्सी जैसी देसी ड्रिंक तो लगभग हर किसी को पसंद होती है। हर बार लेकिन साधारण स्वाद की…
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखने और खुद को तरोताजा करने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ पीना पसंद करते हैं। आम के पना से लेकर लस्सी जैसी देसी ड्रिंक तो लगभग हर किसी को पसंद होती है। हर बार लेकिन साधारण स्वाद की लस्सी बोर कर रही है तो इस बार ट्राई करें अनानास के फ्लेवर वाली लस्सी (Pineapple Lassi) ।
बाजार में तो आपने कई बार फ्लेवर वाली लस्सी पी होगी। तो क्यों ना इस बार इसे घर पर ही बनाकर ट्राई करें। तो चलिए जानें क्या है अनानास वाली लस्सी (Pineapple Lassi) बनाने की रेसिपी।
सामग्री (Pineapple Lassi)
एक कप दही
आधा कप कटे हुए पाइनएप्पल
एक चौथाई इंच का अदरक का टुकड़ा
दो से तीन चम्मच चीनी
चुटकी भर इलाइची पाउडर
चुटकी भर काला नमक स्वादानुसार
विधि
पाइनेप्पल लस्सी बनाने के दो तरीके है। अगर आप हाथ से लस्सी मथ रहे हैं तो सबसे पहले अदरक, चीनी और पाइनएप्पल को पहले ही पीस कर रख लें।
इसके बाद इसे दही और काला नमक, इलाइची पाउडर के साथ हाथ से मथें।
लेकिन लस्सी को और आसान तरीके से बनाना चाहते हैं तो सभी चीजों को एकसाथ मिक्सी में मिक्स कर लें। लेकिन इस तरीके में भी आप पहले ही पाइनएप्पल और अदरक को एक साथ पीस लें।
ऐसा करने से लस्सी में गांछ रहने की समस्या नहीं होती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
