ब्रेकफास्ट में ट्राई करें एग रोल, ये है बनाने का तरीका
सेहतमंद रहने के लिए और बीमारियों से दूर रहने के लिए हेल्दी डाइट होना बेहद जरुरी है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर अंडे का सेवन किया जाये तो शरीर में गजब के फायदे होते है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरुरी है। अंडा…
सेहतमंद रहने के लिए और बीमारियों से दूर रहने के लिए हेल्दी डाइट होना बेहद जरुरी है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर अंडे का सेवन किया जाये तो शरीर में गजब के फायदे होते है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरुरी है। अंडा प्रोटीन से भरपूर फूड है। इसे खाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर के सभी अंग सही से काम करते हैं।
अंडे में प्रोटीन के साथ साथ हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को मजबूती और ताकत देते हैं। अंडे में ढेर सारे विटामिन भी पाए जाते हैं। अंडे से वेट लॉस की बात काफी सही है क्योंकि ये देर तक पेट भरा रखता है।
इसके सेवन से मसल्स लॉस कम होता है औऱ चर्बी कम होने लगती है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट में एग रोल (Egg Roll) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। ये सुपर डुपर हेल्दी ब्रेकफास्ट है जो खाने में टेस्टी भी होता है। तो चलिए जानते है एग रोल बनाने का तरीका।
एग रोल (Egg Roll) बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो अंडे
बारीक कटी प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
लंबी स्लाइस में कटी गाजर
पत्ता गोभी
शिमला मिर्च
हरी चटनी/ मयोनिस / शेजवान चटनी
ब्रेड/ रोटी
नमक और लाल मिर्च
एग रोल (Egg Roll) बनाने का तरीका
सबसे पहले दोनों अंडों की भुर्जी बना लें। भुर्जी बनाने के लिए एक पैन में तेल लें। तेल गर्म होने पर जीरे डालें। फिर दोनों अंडे फोड़ कर डाल दें। नमक और लाल मिर्च डालें। भुर्जी थोड़ी पक जाए तब हरा धनिया और हरी मिर्च भी डाल दें। अगर ब्रेड से एग रोल (Egg Roll) बनाना चाहते हैं। तो ब्रेड की स्लाइस लें। उसके चारों कोने काट दें। ब्रेड का दूध या पानी में हल्का सा भिगो कर हाथ से दबाएं।
इसमें भुर्जी की फिलिंग करें। ऊपर से कटी प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालें। फिर उसे रोल जैसा पैक कर दें और कम तेल में तल लें।
रोटी के एग रोल (Egg Roll) बनाने के लिए सबसे पहले आटे की रोटी बेलें। इस रोटी पर पहले एक लेयर हरी चटनी की लगाएं और अगर देसी स्वाद नहीं चाहिए तो शेजवान चटनी की लेयर लगा सकते हैं या फिर मयोनिस लगा सकते हैं।
इस पर भुर्जी डालें। ऊपर से बारीक कटी प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालें। रोटी के चारों तरफ पानी की लेयर लगाएं ताकि तलते समय रोल खुल न जाए। अब रोटी का रोल बनाएं और दोनों सिरों को भी फोल्ड कर दें। रोल तैयार है इसे तेल में फ्राई करें और सर्व करें।
अगर आपने लेयरिंग किसी चटनी से की है तो इसे सीधे खा सकते हैं या फिर सॉस या किसी अन्य तरह के डिप के साथ आप एग रोल (Egg Roll का मजा ले सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
