संडे स्पेशल में बनाएं 'मसाला फिश फ्राई', खाते ही मुंह से निकलेगा वाह
अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आपको यकीनन मसाला फिश फ्राई (Masala Fish Fry) पसंद आएगी. यह फिश फ्राई खाने में इतनी लजीज होती है कि इसे आप एक बार खाकर दोबारा जरूर खाना चाहेंगे. शाम के स्नैक्स में गर्मागरम कॉफी या चाय के…
अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आपको यकीनन मसाला फिश फ्राई (Masala Fish Fry) पसंद आएगी. यह फिश फ्राई खाने में इतनी लजीज होती है कि इसे आप एक बार खाकर दोबारा जरूर खाना चाहेंगे. शाम के स्नैक्स में गर्मागरम कॉफी या चाय के साथ मसाला फिश फ्राई का मजा ही कुछ और होता है. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
मसाला फिश फ्राई बनाने की सामग्री (Masala Fish Fry)
फिश- 3 मध्यम आकार की और चीरा लगाई हुई
नारियल तेल- 3 से 5 चम्मच
कड़ी पत्ता- मुठ्ठीभर
मिर्च- पावडर- 1 चम्मच
कशमीरी मिर्च पावडर- 2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
गरम मसाला पावडर- 2 चम्मच
हल्दी पावडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 से 2 चम्मच
मसाला फिश फ्राई बनाने की विधि (Masala Fish Fry)
सबसे पहले सभी मैरीनेशन वाली सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के पेस्ट बना लें.
फिर इन्हें मछली पर अच्छी तरह से लगा दें. फिर इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड दें. अब एक पैन में नारियल तेल गरम करें, उसमें मछली को रखें और ढक्कन ढक दें.
फिर इसे 7 से 8 मिनट तक पकाएं. फिर इसे दूसरी ओर पलट दें और फिर पकाएं.
ऊपर से कड़ी पत्ते डालें और गैस बंद कर दें. अब इसे गर्मागर्म सर्व करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
