मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश
बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से आजकल कई लोगों को झड़ते, टूटते और बेजान बालों (Hair) की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं। बालों में इन…
बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से आजकल कई लोगों को झड़ते, टूटते और बेजान बालों (Hair) की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं। बालों में इन तमाम समस्याओं की वजह से बालों का वॉल्यूम भी काफी कम हो रहा है। शैंपू करना बालों की सफाई का सबसे आसान और आम तरीका है। कुछ लोग शैंपू करते समय रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) भी फॉलो करते हैं, लेकिन रिवर्स हेयर वॉशिंग क्या है, इसके बारे में भी जानना बेहद ज़रूरी है। जी हां, बालों में नॉर्मल शैंपू करने की बजाए रिवर्स हेयर वॉशिंग करना भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस हेयर वॉश (Hair Wash) की मदद से आपके बालों की वॉल्यूम अच्छी होती है। साथ ही आपके बाल घने और खूबसूरत नजर आते हैं।
बता दें कि रिवर्स हेयर वॉशिंग (Hair Wash) आजकल हेयर केयर में काफी ट्रेंड कर रहा है। बालों को धोने के इस खास तरीके को ट्राई करके लोग आसानी से बालों को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग अभी भी रिवर्स हेयर वॉशिंग टेक्निक से अंजान हैं। आपको बता रहे हैं रिवर्स हेयर वॉशिंग के बारे में, जिसे जानने के बाद आप भी अपने बालों की खास देखभाल कर सकते हैं।
क्या है रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash)
रिवर्स हेयर वॉशिंग करना बेहद ही आसान तरीका है। आमतौर पर हम बालों को गीला करके शैंपू लगाते हैं। शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रिवर्स हेयर वॉश में हमें उल्टे क्रम को फॉलो करना होता है। यानी इस प्रक्रिया में आपको सबसे पहले बालों में कंडीशनर लगाने की जरूरत होती है। इसके लिए करीब 5 मिनट तक बालों के स्कैल्प और सिरे तक कंडीशनर लगाकर अच्छे से मसाज करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद बाल धो लें। फिर शैंपू एप्लाई करें। यह प्रक्रिया रिवर्स हेयर वॉश कहलाती है।
रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) के फायदे
बालों को बनाए बाउंसी
रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) की मदद से आपके बाल बॉउंसी होते हैं। खासतौर पर अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली हैं, तो आपके लिए यह तकनीक काफी फायदेमंद हो सकती है।
बालों में लाए चमक
रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) की मदद से आपके बालों की चमक अच्छी होती है। साथ ही यह झड़ते और टूटते बालों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इससे आपके बाल गहराई से साफ होते हैं। साथ ही आपके बालों में लंबे समय तक चमक बनी रहती है।
दो मुंहे बालों से छुटकारा
रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) की मदद से आपके बालों को दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, यह आपके बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे दोमुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
रिवर्स हेयर वॉशिंग के नुकसान
बालों को केमिकल से बचाने के लिए कंडीशनर काफी उपयोगी साबित होता है, मगर रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) में अमूमन कंडीशनर पहले और शैंपू बाद में इस्तेमाल किया जाता है। इससे खासकर मोटे बालों पर कंडीशनर ज्यादा असरदार नहीं होता है। वहीं, हर रोज रिवर्स वॉशिंग करने से आपको बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप हफ्ते में एक बार रिवर्स हेयर वॉश कर सकते हैं
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
