24 घण्टे ऑनलाइन

इस मौसम में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये फेस पैक

गर्मियों का मौसम आते ही स्किन को मुहांसे, त्वचा का रूखापन, ऑयली स्किन जैसी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए गर्मियों के दिनों में आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर के लिए…

24GhanteOnline
May 17, 2026
3 min read

गर्मियों का मौसम आते ही स्किन को मुहांसे, त्वचा का रूखापन, ऑयली स्किन जैसी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए गर्मियों के दिनों में आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर के लिए सदियों से चंदन (Sandalwood) का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। दादी-नानी भी अपने समय में चंदन का खूब इस्तेमाल किया करती थीं जिस चलते बुढ़ापे में भी उनकी त्वचा पर चमक बराबर दिखाई पड़ती है। अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को निखारना चाहती हैं तो चंदन एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चंदन से बने कुछ फेस पैक (Sandalwood Face Pack) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर मुरझाए हुए बेजान चेहरे को भी निखार मिल जाएगा। आइये जानते हैं इन फेस पैक (Sandalwood Face Pack) के बारे में...

चंदन और दूध का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)


इस फेस पैक को चेहरे पर निखार और चमक पाने के लिए लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चंदन का पाउडर और जरुरतनुसार दूध लें। अब दूध और चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फेस पैक को ठंडे पानी से छुड़ाएं। आपका चेहरा खिला-खिला दिखने लगेगा।

चंदन और हल्दी का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)


हल्दी और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब इस बाउल में एक चम्मच चंदन पाउडर डालें। चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट लगा रहने के बाद इसे सादे पानी से धोएं।

चंदन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)


ऑयली स्किन के लिए चंदन पाउडर के साथ-साथ मुल्तानी मिट्टी को भी फेस पैक में मिलाना चाहिए। आपको 1 चम्मच चंदन पाउडर के साथ 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी चाहिए और इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। होंठों के आस-पास के एरिया को छोड़कर इस्तेमाल करें। इसे सूखने पर धो दें, लेकिन इसके बाद स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

चंदन और शहद का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)


इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें आवश्यकता अनुसार शहद मिलाएं। इसे मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी का इस्तेमाल करके इसे धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन और टमाटर का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)


इस फेस पैक से चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी दूर हो जाएगी। इसे तैयार करने के लिए आपको चंदन, टमाटर और मुलतानी मिट्टी की जरूरत होगी। आधा चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच टमाटर का रस डाल दें। मिश्रण को मिक्स करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। गुलाब जल ना हो तो पानी से मिक्स करें। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…