24 घण्टे ऑनलाइन

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

आजकल हर महिला बैकलेस, डीपनेक तथा फ्रंट फ्लोइंग ड्रेस पहनती है और पहने भी क्यों नही यह जमाना ही ऐसा है जहाँ फैशन से जुड़े रहना हर कोई चाहता है। इन ड्रेसेस में पीठ (Back) का अधिकतर भाग खुल ही रहता है। धुप में घुमने फिरने…

24GhanteOnline
June 30, 2026
3 min read

आजकल हर महिला बैकलेस, डीपनेक तथा फ्रंट फ्लोइंग ड्रेस पहनती है और पहने भी क्यों नही यह जमाना ही ऐसा है जहाँ फैशन से जुड़े रहना हर कोई चाहता है। इन ड्रेसेस में पीठ (Back) का अधिकतर भाग खुल ही रहता है। धुप में घुमने फिरने पर भी पीठ का भाग खुला ही रहता है और धुप सीधी ही इस पर पडती है जिसकी वजह से पीठ काली (Black Back) हो जाती है।

काली हुई पीठ सोंदर्य पर प्रभाव डालती है, और दाग सा अनभुव कराती है। इसलिए पीठ की सुन्दरता पर भी ध्यान रखना चाहिए। पीठ की त्वचा धुप के प्रति ज्यादा ही सवेंदनशील होती है। इसी वजह से ही बाकि हिस्सों की बजाए यह जल्दी काली पडती है। इसको सुंदर व साफ़ रखने के लिए हमे नियमित रूप से इसकी सफाई करनी चाहिए। तो आइये जाने पीठ (Back)  को सुंदर बनाने के तरीको के बारे में.........

# मैदा और दूध का प्रयोग

2 चम्मच मैदा में थोडा सा दूध मिलाकर इसका मिश्रण बना ले। इसे 10-15 मिनट के लिए पीठ पर लगाये। सुख जाने के बाद इसे ठन्डे पानी से धो ले। मैदा त्वचा पर जमी मेल और मृत कोशिकाओ को अच्छे से निकाल देती है। दूध ब्लीचिंग का काम करता है और साथ ही पीठ का कालापन दूर भी करता है।

 

# आलू और निम्बू का प्रयोग

आलू को उबाल ले और इसमे 2 चम्मच निम्बू का रस डालकर अच्छे से मिला ले। अब इस मिश्रित आलू को पीठ पर लगा ले। सुख जाने के बाद इसे रगड़कर छुड़ा ले। यह प्रयोग सप्ताह में करने से पीठ का कालापन दूर होता है। आलू और निम्बू में पाए जाने वाले तत्व त्वचा के कालेपन को और मुक्त कण को आसानी से निकाल देता है।

# बेसन और गुलाबजल

2 चम्मच बेसन में गुलाबजल डालकर इसको मिला ले। इस मिश्रण को पीठ पर लगा ले और सुख जाने पर रगड़कर छुड़ा ले। बेसन मृत कोशिकाओ को तथा शरीर पर जमी चिकनाई युक्त मेल को निकालकर पीठ की त्वचा में निखार लाता है।गुलाबजल त्वचा की नमी को बनाये रखता है।

# चोकर, निम्बू और नारियल का प्रयोग

4 चम्मच चोकर में 1 निम्बू का रस और 2 चम्मच नारियल का पानी मिलाकर इसका मिश्रण बना ले। इस मिश्रण को पीठ पर अच्छे से लगाये और सुख जाने पर रगड़कर साफ कर ले। चोकर मृत कोशिकाओ को हटाता है और नारियल के पानी में खनिज पदार्थ पाए जाते है जो त्वचा को पोषित करते है। निम्बू त्वचा को बिलिचिंग के लिए काम आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…