24 घण्टे ऑनलाइन

फटी एड़ियों से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये नुस्खे

अगर पैरों की देखभाल अच्छे तरीके से न किया जाए तो पैर (Cracked heels) फट जाते हैं। नंगे पैर चलने के कारण या फिर खून की कमी से पैर फटते हैं। अगर आप पैरों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो एड़ियां फट जाती हैं और उनमें…

24GhanteOnline
February 19, 2026
3 min read

अगर पैरों की देखभाल अच्छे तरीके से न किया जाए तो पैर (Cracked heels) फट जाते हैं। नंगे पैर चलने के कारण या फिर खून की कमी से पैर फटते हैं। अगर आप पैरों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो एड़ियां फट जाती हैं और उनमें दरारे आ जाती हैं। एड़ियों का फटना एक आम परेशानी है। कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से एड़ियों का फटना (Cracked heels) एक दर्दनाक बीमारी बन गयी है। समय पर सही कदम उठाना एड़ियों को और ज़्यादा फटने एवं खून निकलने और तेज़ दर्द जैसी पीड़ाओं से रोक सकता है। इस परेशानी से निपटने के लिए बाजार में अनेक क्रीम और दवाइया मिलती है पर आप आसान घरेलु तरीके अपना सकते है जो सरल और लाभदायक होते है।

* वनस्पति तेल :

फटी एड़ियों (cracked heels) को ठीक करने के लिए कई वनस्पति तेल काफी फायदेमंद होते हैं। जैतून का तेल, तिल का तेल, नारियल का तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इनका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें।


* शहद का प्रयोग :

शहद बहुत से रोगो से लड़ने की दवा है। फटी एड़ियो के लिए शहद बहुत अच्छा माना जाता है। आधा कप शहद में पानी मिलाकर करीब 20 मिनट तक उसमे अपनी पैरो की एड़ियो को डुबोकर रखे। 20 मिनट बाद पैरो को निकल ले और साफ तोलिये से पोछ ले। पैरो की ऐड़िया कोमल हो जाएंगी।

* भारतीय लाइलैक :

इसे नीम की पत्तियों के रूप में भी जाना जाता है और इसमें फंगीसाइडल तत्व होते हैं जो कि फटी एड़ियों पर काफी असरदार साबित होते हैं। नीम की पत्तियों और हल्दी का पेस्ट बनाएं और इसे फटी एड़ियों पर लगाएं 1 घंटे तक रखकर गरम पानी से धो दें।

* त्रिफला चूर्ण :

त्रिफला चूर्ण को खाने के तेल में तलकर मलहम जैसा गाढ़ा कर लीजिए। रात में सोते वक्त इस पेस्ट को फटे पैरों पर लगा लीजिए। कुछ दिनों तक इस लेप को लगाने से फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी और पैर कोमल होंगे।

* नींबू :

नींबू उस रूखी त्वचा को कोमल करने में सक्षम है जिसकी वजह से एड़ियां फटती हैं। आप फटी एड़ियों में सीधे ही नींबू का रस लगा सकते हैं या फिर गरम पानी में नींबू का रस मिलाकर उस पानी में 15 मिनट तक पैर डुबोये रखें। इसके बाद पैरों को पुमिस स्टोन और साबुन से साफ़ कर लें।

* देशी घी और नमक :

देशी घी और नमक से भी फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद मिलती है। देशी घी में थोड़ा नमक मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को फटी एड़ियों पर लगाएं। इस मिश्रण को लगने से जल्दी ही फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं और पैरों की त्वचा भी कोमल बनती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…