बदन दर्द दूर करेंगे ये कारगर नुस्खें
वर्तमान समय की जीवनशैली बेहद अव्यवस्थित और तनाव से भरी हुई हैं जिसमें व्यक्ति को आराम के लिए समय नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में कई लोगों को लगातार बदन दर्द (Body Pain) की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। बदन दर्द एक आम समस्या…

वर्तमान समय की जीवनशैली बेहद अव्यवस्थित और तनाव से भरी हुई हैं जिसमें व्यक्ति को आराम के लिए समय नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में कई लोगों को लगातार बदन दर्द (Body Pain) की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। बदन दर्द एक आम समस्या है जो खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कभी भी हो सकता है।
थकान के बाद बॉडी में दर्द (Body Pain) होना आपको काफी चिड़चिड़ा बना देता है। इससे बचने के लिए कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप भी अगर बदन दर्द (Body Pain) से परेशान रहते हैं तो दर्द का उपचार दवा से नहीं बल्कि यहां बताए जा रहे उपायों से कर सकते हैं। आइये जानें इन उपायों के बारे में...
पोषक तत्वों से भरपूर आहार
इस दौरान आपको आसानी से पचने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने चाहिए। आपको इस दौरान हल्का भोजन करना चाहिए जैसे कि खिचड़ी, दलिया, दाल और फुल्का। इसके अलावा आपको फल और सब्जियां अधिक खानी चाहिए। फलों का जूस का सेवन भी करें। इससे शरीर को पोषण के साथ एनर्जी भी मिलेगी।
सेब का सिरका
अगर आप मांसपेशियों में दर्द से पीड़ित हैं तो आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। सेब के सिरके को बदन के दर्द को कम करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने बाथ टब को गर्म पानी से भर लें या आप बाल्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब उसमे दो कप सेब के सिरके को मिलाएं फिर उस टब में बैठ जाएँ या उस पानी को मग से अपने शरीर पर डालें। इसके इस्तेमाल से आपके बदन का दर्द धीरे धीरे जाने लगेगा।
लेवेंडर तेल से करें मालिश
लेवेंडर आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। इसलिए लेवेंडर के तेल से मालिश करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। लैवेंडर का तेल आप नहाने के पानी में डालकर भी नहा सकते हैं।
अदरक का सेवन
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक तत्व बॉडी पेन को दूर करने में मदद करते हैं। एक कप पानी में कुछ अदरक के टुकड़े डालें और उसे कुछ मिनटों तक उबलने दें। उबलने पर इसे छान लें और उसका सेवन करें। आप अदरक का सेवन चाय में डाल कर भी कर सकते हैं दर्द कम होगा।
हल्दी भी है फायदेमंद
अदरक की तरह हल्दी में भी सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं और यह प्राकृतिक पेन किलर की तरह भी काम करती है। बदन दर्द को दूर करने के लिए आप दिन में दो बार हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं या फिर प्रभावित अंग पर हल्दी का लेप भी लगा सकते हैं। हल्दी का लेप तैयार करने के लिए आप बराबर मात्रा में हल्दी पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें और उस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर आधे घंटे के लिए उसे छोड़ दें। उसके बाद उस जगह को गर्म पानी से धो लें। पूरे दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने आपको बदन दर्द (Body Pain) से राहत मिल सकती है।
सेंधा नमक
सेंधा नमक को प्राकृतिक उपचार के रूप में देखा जाता है। यह मांसपेशियों के ऊतकों की सूजन को दूर करने में बेहद मददगार है। साथ ही पुरानी समय से चली आ रही मांसपेशियों के दर्द में भी ये छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आप एक बाल्टी या टब में गर्म पानी और दो चम्मच सेंधा नमक डालें और उस टब में बैठ जाए या फिर आप उस पानी को अपने बदन पर डालें। 15 से 30 मिनट तक उस पानी से अपने बदन को भिगाएं रखें। सेंधा नमक के स्नान से मांसपेशियों का दर्द दूर हो जाएगा।
केले का प्रयोग
ये फल पोटेशियम से समृद्ध होता है जिसकी मदद से शरीर मजबूत और मांसपेशियों को स्वस्थ करने में मदद मिलती है। ये थकान और ऐठन को भी दूर रखता है। मांसपेशियों में कमज़ोरी पोटेशियम की वजह से आती है तो इसलिए आप अपने आहार में इसे रोज़ शामिल ज़रूर करें। आप रोज़ नाश्ते में एक केला या बनाना शेक भी पी सकते हैं जिससे आपके शरीर को पोटेशियम और कैल्शियम दोनों मिल सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
