24 घण्टे ऑनलाइन

फटी एड़ियों से पाना चाहते हैं निजात, तो आजमाएं ये उपाय

जब भी कभी शरीर की खूबसूरती की बात की जाती है तो लोग अपने चहरे और बालों को लेकर केन्द्रित रहते हैं। लेकिन शरीर की खूबसूरती इसके हर अंग से होती हैं जिसे नजरअंदाज करना कई समस्याओं का कारण बन सकता हैं। इन्हीं समस्याओं में…

24GhanteOnline
March 9, 2026
3 min read

जब भी कभी शरीर की खूबसूरती की बात की जाती है तो लोग अपने चहरे और बालों को लेकर केन्द्रित रहते हैं। लेकिन शरीर की खूबसूरती इसके हर अंग से होती हैं जिसे नजरअंदाज करना कई समस्याओं का कारण बन सकता हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं एड़ियों का फटना (Cracked Heels) ।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से स्किन में खुश्की बढ़ने लगती हैं और एडियों के फटने की समस्या पनपती हैं। एड़ियों का ध्यान न रखने से डेड स्किन का निर्माण होता है और ड्राइनेस बढ़ती रहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो एड़ियों (Cracked Heels)  को स्वस्थ-सुंदर बनाने में मददगार होगी। आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में...

गुलाब और दूध का मास्क

गुलाब में नेचुरल हीलिंग गुण होते हैं और दूध भी नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। अगर आपकी एड़ियां फटी हैं तो आप उन्हें ठीक करने के लिए पैरों को मिल्क बाथ भी दे सकते हैं। इससे आपके पैर मुलायम बनेंगे और एड़ियां भी जल्द ठीक हो जाएंगी। गुलाब और दूध का प्रयोग करने से आपकी एड़ियां नैचुरली हील हो जाती जिससे की उनमें नेचुरल मुलायमियत आ जाती है।


एलोवेरा जेल और शहद का मास्क

इसके लिए आपको एलोवेरा जेल और शहद की जरूरत पड़ेगी। एलोवेरा जेल को पौधे से निकाल कर एक बाउल में निकाल लें। अगर आपके पास एलोवेरा का पौधा नहीं है तो आप रेडीमेड एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को आवश्यकतानुसार बाउल में निकाल लीजिए। 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और अच्छी तरह मिलाएं। नहाने के बाद इस मिश्रण को अपने फटी एड़ियों पर 5 मिनट के लिए लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको अपने रूखे और फटे एड़ियों (Cracked Heels)  का इलाज करने में मदद मिलेगी।

केले और शहद का मास्क

केला एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है जो विटामिन-ए, सी और बी 6 से भरपूर होता है। वहीं, शहद आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और इन्हें लगाने त्वचा कोमल होती है। एक कटोरी में एक छोटा केला मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर, एक अच्छी कंसिस्टेंसी वाला पेस्ट बना लें। अब अपने पैरों को धोकर और सूखा लें और इसके बाद तैयार पेस्ट को अपनी एड़ी पर लगाएं और 20-30 मिनट तक इसे लगाकर रखें। निर्धारित समय के बाद इसे धीरे-धीरे रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें। पैरों को पैट ड्राई करने के बाद, अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं।

वैसलीन व नींबू का मास्क

सबसे पहले गर्म पानी में करीबन 15 से 20 मिनट तक पैरों को डिबोकर रखें। इसके बाद पैरों को सुखाएं और फिर एक टीस्पून वैसलीन में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिक्स करें। अब इस मिश्रण को पैरों पर लगाकर तब तक रब करें, जब तक यह स्किन में अच्छी तरह अब्जार्ब न हो जाए। अब वुलन जुराबें पहन कर रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह पैरों को वॉश करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…