पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए आजमाएं ये उपाय
पीरियड्स (Period) किसी भी महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे उनकी सेहत भी जुड़ी हैं। लेकिन इस दौरान पेट में होने वाला दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं जो कि कई बार बढ़ते हुए कमर और पैरों में भी पहुंच जाता हैं। ऐसे में…
पीरियड्स (Period) किसी भी महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे उनकी सेहत भी जुड़ी हैं। लेकिन इस दौरान पेट में होने वाला दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं जो कि कई बार बढ़ते हुए कमर और पैरों में भी पहुंच जाता हैं। ऐसे में चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियों का होना स्वाभाविक हैं। पीरियड्स में होने वाले इस असहनीय दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं दवाइयों का सेवन करती हैं जो कि उनकी तकलीफ और बढ़ा सकता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पीरियड्स (Period) के उन दिनों में होने वाली परेशानियों और दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
गर्म पानी पिएं
पीरियड्स (Period) के दौरान पेट के निचले हिस्से और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको दर्द से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही उल्टी और जी मिचलाने जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
गर्म पानी की सिकाई
पीरियड में दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी से पेट के निचले हिस्से और कमर की सिकाई कर सकती हैं। इसके लिए आप हीटिंग पैड या हॉट वॉटर बॉटल का सहारा ले सकतीं हैं। ऐसा करने से दर्द तो जाएगा ही पीरियड्स में होने वाली अनियमितता से भी निजात मिलेगी। पीरियड्स के दिनों में आप जब भी नहाएं तो इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे टमी और कमर के दर्द के साथ बदन दर्द से भी राहत मिलेगी। साथ ही पीरियड्स में होने वाली अनियमितता से भी छुटकारा मिलेगा।
तिल, नारियल या जैतून के तेल की मालिश
तिल, नारियल या जैतून के तेल की मालिश करने से पीरियड के दौरान पेट के निचले हिस्से और कमर के दर्द में राहत मिलती है। तीनों में से किसी भी तेल को गुनगुना करके हल्के हाथों से टमी और कमर की मालिश करें। इनमें तेल में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और लिनोलिक एसिड पाया जाता है। इससे दर्द से भी छुटकारा मिलेगा और मांसपेशियों की एंठन भी कम होती हैं।
तुलसी का इस्तेमाल
तुलसी एक नैचुरल पेनकिलर और एंटीबॉयोटिक है । अगर आपको भी पीरियड के दौरान तेज़ दर्द होता है तो चाय बनाते वक्त उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उबालें, उससे आराम मिलेगा।
हल्दी दूध का करें सेवन
पीरियड्स के दिनों में कमर, टमी और बदन दर्द से राहत पाने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
अजवाइन का सेवन
पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज़्यादा बढ़ जाती है। गैस की प्रॉब्लम की वजह से भी पेट में दर्द होता है। जिसे दूर करने के लिए अजवाइन सबसे अच्छा विकल्प है। आधा चम्मच अजवाइन में आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पीरियड्स में तुरंत राहत मिलती है।
सौंफ और शहद
एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी के गुनगुना रह जाने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे दर्द, ऐंठन और बेचैनी से राहत मिलेगी।
हल्की एक्सरसाइज
महिलाएं ज्यादा दर्द के कारण मासिक धर्म के दौरान एक्सरसाइज से बचती हैं लेकिन एक स्टडी में पाया गया है कि हल्के व्यायाम जैसे योगा, टहलना आदि करने से दर्द में फायदा मिल सकता है, लेकिन इस दौरान वजनदार काम करने से बचना चाहिए। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन निकलता है जो ऐंठन के लिए एक प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
