मधुमक्खियों को इन उपायों से करें घर के बाहर
अक्सर देखा जाता हैं कि घर के किसी बाहरी हिस्से की सफाई किए हुए ज्यादा समय हो जाता हैं तो वहां कुछ पक्षी या कीट जमा हो जाते हैं। देखा जाता हैं कि कई बार मधुमक्खी (Bees) दीवारों पर छत्ता बना लेती हैं जिससे घरवालों को…
अक्सर देखा जाता हैं कि घर के किसी बाहरी हिस्से की सफाई किए हुए ज्यादा समय हो जाता हैं तो वहां कुछ पक्षी या कीट जमा हो जाते हैं। देखा जाता हैं कि कई बार मधुमक्खी (Bees) दीवारों पर छत्ता बना लेती हैं जिससे घरवालों को मधुमक्खियों के काटने का डर बना रहता हैं। मधुमक्खी का डंक असहनीय पीड़ा देता हैं।
ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि जल्द मधुमक्खियों (Bees) को भागकर उनके छत्ते को यहां से हटाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से तो उन्हें बिना मारे हुए उनसे निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
धुएं का इस्तेमाल करें
मधुमक्खियों (Bees) से निजात पाने के लिए आप धुएं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप उपला, लकड़ी, कार्ड बोर्ड या कागज को जलाकर उनके छत्ते के नीचे की ओर रख दें। जैसे ही धुआं छत्ते तक पहुंचेगा मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भागने लगेंगी। लेकिन इससे पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि अपने घर के सभी खिड़की और दरवाजों को अच्छी तरह से बंद कर लें। मधुमक्खियों को छत्ता छोड़ने में कुछ घंटो का समय लग सकता है।
मोथ बॉल्स
मधुमक्खियों (Bees) को मोथबॉल की गंध पसंद नहीं आती है। अपने घर को मधुमक्खी मुक्त रखने के लिए मधुमक्खी के छत्ते के पास और अपने घर के चारों ओर विभिन्न स्थानों पर मोथबॉल की एक पोटली लटकाएं। मोथ बॉल्स की गंध से मधुमक्खियां बहुत जल्दी ही दूर भागने लगती हैं और नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं।
विनेगर स्प्रे की मदद लें
मधुमक्खियों (Bees) को घर से बाहर निकालने के लिए आप विनेगर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप किसी स्प्रे बॉटल में आधा विनेगर और आधा पानी मिला लें। फिर दूर से इस मिश्रण का छिड़काव मधुमक्खियों के छत्ते पर करें। इससे मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भाग जाएंगी
बादाम का तेल
कड़वे बादाम के तेल का उपयोग मधुमक्खियों को भगाने के लिए किया जाता है। एक कपड़े पर थोड़ा सा बादाम तेल डालें और इसे एक गर्म, हवादार, बाहरी क्षेत्र में रखें जहाँ यह जल्दी से वाष्पित हो जाए। हालांकि, इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। मधुमक्खियां कड़वे बादाम तेल की महक से दूर भागने लगती हैं।
दालचीनी का करें उपयोग
दालचीनी का उपयोग भी आप मधुमक्खियों (Bees) को भगाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी को किसी कागज़ या बर्तन में जला कर मधुमक्खियों के छत्ते के नीचे रख दें। मधुमक्खियां दालचीनी की गंध पसंद नहीं करती हैं इसलिए जब इसका धुआं छत्ते तक पहुंचेगा तो मधुमक्खियां भाग जाएंगी। इसके लिए आप दालचीनी का पाउडर भी छत्ते पर छिड़क सकते हैं या फिर पानी में दालचीनी का पाउडर घोल कर इसको भी छत्ते पर स्प्रे कर सकते हैं।
गार्लिक स्प्रे
मधुमक्खियों (Bees) की सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है, इसलिए वो लहसुन की महक से बहुत दूर भागने लगती हैं। इसके लिए कुचले हुए लहसुन लौंग और पानी के घोल का उपयोग करें और इसे उस स्थान पर स्प्रे करें जहां वे वर्तमान में मौजूद हैं। यह स्प्रे उन्हें अपने वर्तमान स्थान को छोड़ने और एक नया खोजने के लिए मजबूर करेगा।
कपूर स्प्रे
मधुमक्खियों (Bees) को दूर भगाने के लिए 50 ग्राम कपूर को पाउडर बनाकर एक लीटर में मिक्स कर लें और इसमें नीम तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। मधुमक्खी वाले स्थान पर इस स्पेर का छिड़काव करें। इससे मधुमक्खियों को पूरे तरह से दूर किया जा सकता है ,क्योंकि कपूर की महक मधुमक्खियों को पसंद नहीं होती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
