घर में निकल रहे हैं कनखजूरे, तो आजमाएं ये उपाय
मानसून के मौसम में वातावरण में नमी रहती है। नमी के कारण कई तरह के कीड़े-मकौड़े पैदा होते हैं। इस मौसम में कनखजूरे (Centipedes) होने लगते हैं। किचन के अलावा, बाथरूम में सबसे ज्यादा कनखजूरे पाए जाते हैं। बाथरूम सबसे…
मानसून के मौसम में वातावरण में नमी रहती है। नमी के कारण कई तरह के कीड़े-मकौड़े पैदा होते हैं। इस मौसम में कनखजूरे (Centipedes) होने लगते हैं। किचन के अलावा, बाथरूम में सबसे ज्यादा कनखजूरे पाए जाते हैं। बाथरूम सबसे ज्यादा गीला रहता है। साथ ही, यहां नमी भी होती है। कनखजूरे भी नमी और पानी वाली जगह पर पनपते हैं।
कनखजूरे के काटने से गंभीर समस्या हो सकती है, क्योंकि यह एक जहरीला जीव है। यह जीव कान में भी घुस जाता है। ऐसे में अगर आप भी कनखजूरों से परेशान हैं, तो आपको कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कनखूजरों (Centipedes) को मारने से लेकर इन्हें पनपने न देने के तरीके बताएंगे।
कनखजूरों (Centipedes) को भगाने के लिए एसेंशियल ऑयल
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल अरोमा थेरेपी के लिए किया जाता है। इसके अलावा, ये ऑयल बाल और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपके बाथरूम में कनखजूरे निकल रहे हैं,तो उन्हें भगाने के लिए आपको एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसके लिए पुदीना जैसे स्ट्रॉन्ग खुशबू वाले एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकती हैं।
कैसे बनाएं स्प्रे?
एसेंशियल ऑयल से स्प्रे बनाने के लिए एक बोतल लें। अब इसमें पेपरमिंट ऑयल की 20 से 25 बूंदें डालें। बोतल में पानी भर लें। बोतल को अच्छे से हिला लें, ताकि पानी और तेल अच्छे से मिक्स हो जाए। लीजिए बन गया कनखजूरों को भगाने के लिए स्प्रे। अब स्प्रे का इस्तेमाल वॉश बेसिन की नाली और बाथरूम की खिड़की पर करें।
सिरका से भगाएं कनखजूरे (Centipedes)
घर के कई कामों में सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। सिरका की मदद से आप दाग हटा सकती हैं। साथ ही कीड़े-मकौड़ों से भी छुटकारा पा सकती हैं। मानसून के मौसम में कनखजूरों की समस्या बेहद आम हो जाती है। खासतौर पर बाथरूम में कनखजूरे सबसे ज्यादा वॉश बेसिन और बाथरूम की नाली से आते हैं।
ऐसे में इन्हें भगाने के लिए आप सिरका का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बोतल में सिरका डालना होगा। अब इसे पूरे बाथरूम में छिड़क लें। सिरका में एसिड होता है, जो कनखजूरे को मारने में मदद करेगा।
कनखजूरों (Centipedes) को भगाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का उपाय
बाथरूम से कनखजूरे को भगाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का उपयोग किया जाता सकता है। यह एक तरह का रगंहीन केमिकल होता है, जिसकी मदद से आप घर की टाइल्स से लेकर कीड़ों को मार सकती हैं। इसके लिए 1/2 लीटर पानी में 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर डालें। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे का इस्तेमाल आप कनखजूरों को भगाने के लिए कर सकती हैं। (हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से जुड़े हैक्स जानें)
कनखूजरे (Centipedes) भगाने के लिए अन्य उपाय
बाथरूम में कनखजूरे (Centipedes) न आए, इसके लिए चूना और पानी का मिश्रण बनाकर इसे नाली के आसापस छिड़क लें। ऐसेा करने से कनखजूरे बाथरूम की नाली से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। (घर से गोजर कैसे भगाएं)
नमक कई तरह के कीड़े-मकौड़ों के लिए हानिकारक होता है। इसी प्रकार कनखजूरों को मारने के लिए आप इन पर नमक छिड़क सकती हैं। या बाथरूम के कोनों और नाली के आसपास नमक डाल सकती हैं।
रिफाइंड ऑयल की मदद से भी आप कनखजूरे को भगा सकती हैं। इस तेल की खुशबू बेहद तेज होती है। नाली के आसपास एक कटोरी में तेल को भरकर रख लें। आप चाहें, तो नीले के कोनों में तेल भी डाल सकती हैं।
इन बातों का रखेंगी ध्यान नहीं होंगे कनखजूरे (Centipedes)
अगर आप चाहती हैं कि बाथरूम में कनखजूरे न हों, तो इसके लिए आपको बाथरूम की टाइल्स को गीला नहीं रखना चाहिए। हर इस्तेमाल के बाद वाइपर या पोछे से बाथरूम की टाइल्स को पोंछ लें। कनखजूरे नमी में पनपते हैं। ऐसे में अगर नमी नहीं होगी, तो वह लंबे समय तक रह नहीं पाएगा।
हफ्ते में एक बार बाथरूम की नालियों में गर्म पानी जरूर डालें। कनखजूरे ज्यादातर नालियों से ही आते हैं, क्योंकि नाली में पानी और गंदगी होती है। ऐसे में अगर आप नाली में गर्म पानी डालेंगी, तो इससे कनखजूरे मर जाएंगे।
टॉयलेट पॉट के अंदर पाइप के जरिए भी कनखजूरे आ जाते हैं। ऐसे में आपको पॉट की भी अच्छे से सफाई करनी चाहिए। सफाई के साथ-साथ पॉट को डिसइंफेक्ट भी करें। इसके लिए आप बाजार से डिसइंफेक्ट स्प्रे खरीद सकती हैं।
हफ्ते में एक बार पूरे बाथरूम की अच्छे से सफाई करें। इसके लिए आप बेकिंग सोडा से लेकर सिरका तक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
