कॉकरोचों ने घर में मचा रखी है धमा चौकड़ी, ये घरेलू उपाय दिलाएँगे निजात
अक्सर देखा जाता हैं कि घरों में कई अनचाहे जानवर घुस जाते हैं जो परेशानी का कारण बनते हैं और अपने साथ कई बीमारियां लेकर आते हैं। खासतौर से घरों में अक्सर सीलन बढ़ जाती हैं जिससे कॉकरोच प्रवेश करने लगते हैं। लोग कॉकरोच…
अक्सर देखा जाता हैं कि घरों में कई अनचाहे जानवर घुस जाते हैं जो परेशानी का कारण बनते हैं और अपने साथ कई बीमारियां लेकर आते हैं। खासतौर से घरों में अक्सर सीलन बढ़ जाती हैं जिससे कॉकरोच प्रवेश करने लगते हैं। लोग कॉकरोच (Cockroaches) को समाप्त करने के लिए कई रासायनिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे घर में कॉकरोच (Cockroaches) की एंट्री बंद हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में
लौंग की गंध
तेज गंध वाली लौंग भी काकरोचों (Cockroaches) को भगाने के लिए एक अच्छा उपाय है। किचन की दरवाजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए। इस उपाय से काकरोच भाग जाएंगे।
बोरेक्स
प्रभावित जगहों पर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव कर दें। इससे काकरोच भाग जाते हैं लेकिन ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। बोरेक्स पाउडर का छिड़काव करने के समय ये ध्यान रखें कि वो बच्चों की पहुंच से दूर हो।
केरोसिन आयल
केरोसिन आयल के इस्तेमाल से भी काकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।
तेजपत्ते का इस्तेमाल
तेजपत्ते की गंध से काकरोच (Cockroaches) भागते हैं। घर के जिस कोने में काकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्तियों को मसलकर रख दें। काकरोच उस जगह से भाग जाएंगे। दरअसल, तेजपत्ते को मसलने पर आपको हाथों में हल्का तेल नजर आएगा। इसी की गंध से काकरोच भागते हैं। समय-समय पर पत्तियां बदलते रहें।
बेकिंग पाउडर और चीनी
एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाएं और इस मिश्रण को जहां काकरोच की आवाजाही होती है वहां छिड़क दें। चीनी का मीठा स्वाद काकरोचों (Cockroaches) को आकर्षित करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का काम करता है। समय-समय पर इसे बदलते रहें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
